IND vs SL: रिंकू सिंह ने ऐसा क्या कर दिया कि गौतम गंभीर जोर से हँस पड़े? हमेशा सीरियस रहते हैं कोच
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हर समय सीरियस रहते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान काफी कम ही देखने को मिलती है। अपने क्रिकेटिंग दिनों में भी गौतम गंभीर की मुद्रा ऐसी ही देखने को मिलती थी। गौतम गंभीर को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में हँसते हुए देखा गया।
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के अहम मौके पर रिंकू सिंह की वजह से गौतम गंभीर के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। भारतीय टीम को पराजय से रिंकू सिंह वापस मुकाबले में लेकर आ गए।
दरअसल पारी का 19वां ओवर रिंकू को दिया गया था और उन्होंने इसमें कमाल कर दिया। गौतम गंभीर के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई और वह हँस पड़े। क्रीज पर टिके हुए बल्लेबाज कुसल परेरा को 46 रन के निजी स्कोर पर रिंकू ने अपनी ही गेंद पर आउट कर दिया और वहां से मैच पलट गया।

रिंकू सिंह ने इस ओवर में महज 3 ही रन खर्च किये। इस तरह भारतीय टीम वापस मुकाबले में आ गई और रिंकू सिंह ने कोच को खुश कर दिया। आईपीएल में रिंकू सिंह गौतम गंभीर की कोचिंग में खेल चुके हैं। पिछला सीजन केकेआर ने जीता था। गौतम गंभीर उस समय कोच थे।
भारतीय टीम ने मुकाबला टाई कराते हुए सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने पहली बार सीरीज में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विदेशी सरजमीं पर यह पहली सीरीज जीत है।












Click it and Unblock the Notifications