'अखिलेश का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़ रहे,' रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी अनिरुद्धाचार्य पर क्यों भड़कीं?

Aniruddhacharya Latest Viral Incident: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज (Aniruddhacharya Maharaj) के बीच चल रहे विवाद पर अब स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज (Priya Saroj) का बयान आया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होता है जिसमें अखिलेश और अनिरुद्धाचार्य के बीच भगवान कृष्ण के पहले नाम को लेकर सवाल-जवाब होते हैं।

इस बातचीत के आखिर में सपा मुखिया यह कहकर वहां से चले जाते हैं कि, 'आपका रास्ता मेरे रास्ते से अलग है। अब से फिर 'शूद्र' मत बोलना।' इसके बाद एक जनसभा में महाराज अखिलेश की इस बात का जवाब देते हैं।

priya-saroj

अखिलेश यादव ने क्या सवाल पूछा था?
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल किया कि, बताइए भगवान कृष्ण को उनकी मां ने पहली बार क्या नाम दिया? अनिरुद्धाचार्य ने जवाब दिया, भगवान के कई नाम हैं। कन्हैया बोला था।' पूर्व सीएम को एक भी जवाब पसंद नहीं आया।

जनसभा में क्या बोले अनिरुद्धाचार्य महाराज?
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपनी एक जनसभा के दौरान इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, 'यूपी के एक पूर्व सीएम मुझसे कहते हैं कि आपका रास्ता अलग, मेरा रास्ता अलग, क्योंकि? मैंने उनके पूछे गए प्रश्न का उनके मनमुताबिक उत्तर नहीं दिया। मैंने जो सच था वही उत्तर दिया।'

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा कि, 'सोचिए वो नेता हमसे कह रह हैं कि आपका रास्ता अलग, हमारा रास्ता अलग। वो मुसलमानों से नहीं कहते तुम्हारा रास्ता अलग मेरा रास्ता अलग। वो मुसलमानों से कहते हैं कि जो तुम्हारा रास्ता है वही हमारा रास्ता है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'सोचिए राजाओं के अंदर ऐसा द्वेष है तो ये प्रजा की कैसे सेवा करेंगे?' दोनों के बीच की इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ महाराज को सही बता रहे हैं।

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी अनिरुद्धाचार्य पर क्यों भड़कीं?
मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य का वीडियो X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) का नाम हिंदू-मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है। प्रिया ने सवाल पूछते हुए लिखा- यही सिखाते हैं ये अपने प्रवचन में...? कुल मिलाकर प्रिया ने कथावाचक पर लोगों को भटकाने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+