RCB vs DC Head to Head: आज होगा IPL 2025 का असली महायुद्ध! क्या विराट कोहली को रोक पाएंगे मिचेल स्टार्क?
RCB vs DC Head to Head: आईपीएल 2025 का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज रात 7:30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
DC तीन मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर नंबर दो पर है, जबकि RCB ने भी चार में से तीन मुकाबले जीतकर टक्कर में दम दिखाया है। और अब स्टेज तैयार है क्रिकेट के एक नये महायुद्ध के लिए! एक्शन से पहले दोनों टीम के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

DC vs RCB: आमने-सामने के आंकड़े (Head-to-Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें RCB ने 19 बार बाजी मारी है, जबकि DC को सिर्फ 11 जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। इस आंकड़े से साफ है कि इतिहास RCB के पक्ष में है, लेकिन वर्तमान फॉर्म DC के साथ खड़ा है। ऐसे में आज का मुकाबला सिर्फ दो पॉइंट्स की नहीं बल्कि दबदबे की लड़ाई का भी होगा।
विराट vs स्टार्क: क्लास बनाम पेस
एक तरफ RCB के रन मशीन विराट कोहली होंगे, जो इस सीजन में फिर से पुराने टच में लौटते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ DC के तेज तर्रार गेंदबाज मिचेल स्टार्क होंगे, जिनकी गेंदबाजी में रफ्तार, बाउंस और खतरनाक यॉर्कर हैं।
आज की रात बदल जाएगा इतिहास?
IPL में अब तक कोहली ने स्टार्क के खिलाफ 24 गेंदों में 31 रन बनाए हैं और स्टार्क उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर सके हैं। लेकिन आंकड़े धोखा दे सकते हैं, क्योंकि इस बार स्टार्क की रफ्तार के साथ DC की रणनीति भी बिल्कुल आक्रामक है। क्या आज की रात पहली बार स्टार्क कोहली का विकेट निकाल पाएंगे? या फिर कोहली एक और क्लासिक इनिंग खेलेंगे? देखना दिलचस्प होगा।
मैदान और माहौल: किसके पक्ष में जाएगा?
- चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर अक्सर रन बरसते हैं, लेकिन इस बार पिच थोड़ी सूखी है और स्पिनरों को मदद मिल रही है।
- तेज गेंदबाज़ों को शुरुआती ओवरों में बाउंस और सीम मूवमेंट का फायदा मिल सकता है, जोकि स्टार्क जैसे गेंदबाज के लिए सपोर्टिव होगा।
- मौसम थोड़ा बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
RCB vs DC: नजरे इन खिलाड़ियों पर
- विराट कोहली (RCB): बेंगलुरु की पिच पर विराट का औसत 40+ और स्ट्राइक रेट 140 के पार जाता है।
- मिचेल स्टार्क (DC): भले ही कोहली को अब तक आउट न किया हो, लेकिन इस सीजन में उनका इकोनॉमी रेट कमाल का रहा है।
- अक्षर पटेल (DC) vs फिल सॉल्ट (RCB): पावरप्ले में ये टक्कर भी दिलचस्प होगी।
RCB vs DC: आखिर कौन मारेगा बाजी?
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से फाफ डु प्लेसिस के प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीद है, जो इस मैदान को अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में DC का बैटिंग लाइनअप और खतरनाक दिख सकता है। हालांकि दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन RCB ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिस तरह गेंदबाज़ी में करिश्मा दिखाया, वह किसी भी विरोधी के लिए चेतावनी है। उस मैच की पिच गेंदबाज़ों के लिए अनुकूल नहीं थी, इसके बावजूद RCB ने डिफेंड किया। ऐसे में हालिया फॉर्म को देखते हुए RCB थोड़ी आगे दिखती है।












Click it and Unblock the Notifications