Who Will Win MI vs DC Match: मुंबई बनाम दिल्ली का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

आईपीएल 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और आज का मैच मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 'करो या मरो' से कम नहीं है। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मुंबई जहां प्लेऑफ की सीट पक्की करने उतरेगी, वहीं दिल्ली को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि MI का पिछला मैच 6 मई को था, यानि आज वो पूरे 15 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक खेले गए 36 मुकाबलों में MI ने 20 और DC ने 16 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच हुए 9 मैचों में MI ने 6 बार बाजी मारी है। यानि हेड-टू-हेड के आंकड़े साफ बताते हैं कि घरेलू मैदान पर मुंबई का पलड़ा भारी रहा है।

who will win today ipl match mi vs dc

मुंबई की कहानी: वापसी के बाद सीधे 'करो या मरो'
मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच प्लेऑफ का टिकट हासिल करने जैसा है। अगर MI जीतती है तो वह क्वालिफाई कर जाएगी, लेकिन हारने पर सब कुछ उनके और दिल्ली के पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैचों पर टिका रह जाएगा।

एमआई का नेट रनरेट +1.156 है, जो किसी भी टीम से बेहतर है, लेकिन उसे आखिरी मैच पर छोड़ना खतरे से खाली नहीं। खास बात यह है कि इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में आखिरी ओवर में तीन रन आउट की मदद से MI ने जीत हासिल की थी और वहीं से उनकी 6 जीतों की जबरदस्त वापसी शुरू हुई थी।

दिल्ली का संकट: जीत या बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्थिति और भी नाज़ुक है। अगर आज हार जाते हैं तो IPL 2025 से उनका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। और अगर जीतते भी हैं, तो उन्हें न सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा बल्कि ये भी दुआ करनी होगी कि MI अपना आखिरी मैच हार जाए। ऊपर से वो अपने पिछले 5 में से 4 मुकाबले हार चुके हैं और इस अहम घड़ी में मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज टीम में नहीं हैं।

प्लेयर फोकस: जसप्रीत बुमराह बनाम केएल राहुल
MI के लिए जसप्रीत बुमराह के आने के बाद गेंदबाज़ी यूनिट पूरी तरह बदल चुकी है। उनकी मौजूदगी में डेथ ओवरों का इकॉनमी रेट 11.18 से घटकर 9.07 हो गया है। वहीं, DC के लिए केएल राहुल ने पिछले मैच में ओपनिंग करते हुए शतक लगाया और वानखेड़े में उनका औसत 63.40 है।

MI के खिलाफ भी केएल राहुल का रिकॉर्ड शानदार है- 74.23 की औसत और 3 शतक, 6 फिफ्टीज। बुमराह के खिलाफ भी राहुल का रिकॉर्ड मजबूत है- सिर्फ दो बार आउट हुए हैं।

संभावित प्लेइंग XI और रणनीति

मुंबई इंडियंस (MI)
रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धी़र, कॉर्बिन बॉश/मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा/अश्वनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस/सेदिकुल्लाह अतल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान, दुश्मंथा चमीरा।

आज का मैच कौन जीत सकता है? (MI vs DC, Match Prediction)
मुंबई इंडियंस का नेट रनरेट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, और घरेलू मैदान का फायदा उन्हें बढ़त दिलाता है। साथ ही जसप्रीत बुमराह की अगुआई में उनकी गेंदबाजी भी शानदार दिख रही है। वहीं दिल्ली की फॉर्म, स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और दबाव में प्रदर्शन उन्हें पीछे कर सकता है। ऐसे मे संभावित विजेता मुंबई इंडियंस (MI) हो सकती है, लेकिन अगर केएल राहुल आज भी धमाका करते हैं तो दिल्ली चौंका सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+