AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज मैच में बनेंगे तूफानी रन या गिरेंगे विकेट? कौन जीतेगा आज का मुकाबला
Australia and West Indies: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीमों के बीच वॉर्म अप गेम्स खेले जा रहे हैं। मेगा इवेंट से पहले प्रैक्टिस करने के लिए यह एक अहम पड़ाव माना जाता है। मुख्य मैचों में इससे फायदा भी मिलता है। आज का मैच दो बड़ी टीमों के बीच है। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है।
त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। वेस्टइंडीज के समय अनुसार यह मुकाबला आज शाम 7 बजे होना है। भारत में उस समय सुबह के 4 बजकर 30 मिनट होंगे। इस हिसाब से विंडीज समय को देखते हुए मुकाबला 30 मई में ही गिना जाएगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नामीबिया के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में अपने कोचिंग स्टाफ को मैदान पर उतारा गया था। इस बार के मुकाबले में कंगारुओं की टीम देखने लायक रहेगी। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने नामीबिया को 7 विकेट के अंतर से 10 ओवर में हरा दिया था।
दोनों टीमों के बीच इंटरनेशनल हेड टू हेड
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में कंगारुओं की स्थिति ज्यादा ठीक नहीं रही है। हालांकि यह मैच वॉर्म अप है लेकिन इंटरनेशनल स्तर देखना जरूरी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें 11 मैच वेस्टइंडीज ने और इतने ही ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं।
आज के मैच में कौन जीतेगा
हेड टू हेड मैचों को देखते हुए कुछ भी कहना आसान नहीं है। दोनों टीमों के बीच बराबरी देखने को मिलने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है लेकिन वेस्टइंडीज के पास अपने घर में खेलने का लाभ रहेगा। दोनों टीमों के जीतने की संभावना 50-50 मानी जा सकती है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा थोड़ा भारी कहा जा सकता है।
मुकाबले का सीधा प्रसारण
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने की उम्मीद है। इसके अलावा हॉटस्टार एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मैच देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications