Who Will Win KKR vs RR Match: कोलकाता बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Who Will Win KKR vs RR Match: आईपीएल 2025 जैसे-जैसे अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हर मैच की अहमियत बढ़ती जा रही है। आज दोपहर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा।

केकेआर के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है, वहीं राजस्थान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। लेकिन अब उनके पास मौका है कि वे KKR की राह में कांटे बिछा सकें।

who will win kkr vs rr match

पिछले सीजन में कोलकाता ने अपने 7 में से 5 घरेलू मुकाबले जीते थे, लेकिन इस बार ईडन गार्डन्स में उनकी परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही। पिच क्यूरेटर से मतभेद और कंडीशंस को सही तरीके से न पढ़ पाने के कारण केकेआर को तीन घरेलू मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

केकेआर का एक मैच बारिश के चलते बिना नतीजे के समाप्त हुआ। अब उनके पास घर पर सिर्फ दो मैच बचे हैं- आज राजस्थान के खिलाफ और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ। इन दोनों मैचों की जीत ही तय करेगी कि वो प्लेऑफ में पहुंचेंगे या नहीं।

RR के पास खोने को कुछ नहीं, पर बिगाड़ने को बहुत कुछ
राजस्थान रॉयल्स का यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। भले ही 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक शानदार शतक जड़ा हो, लेकिन टीम का सामूहिक प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। करीबी मैचों में दिल्ली और लखनऊ से हार RR को भारी पड़ी। कोच राहुल द्रविड़ की फ्रेंचाइजी कोचिंग में वापसी कुछ खास रंग नहीं जमा सकी। अब टीम सिर्फ सम्मान के लिए खेलेगी और बाकी टीमों की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरने की कोशिश करेगी।

KKR vs RR: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा?
आईपीएल इतिहास में कोलकाता और राजस्थान के बीच अब तक कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें कोलकाता ने 15 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में कोलकाता ने राजस्थान को गुवाहाटी में एकतरफा अंदाज में हराया था। हालांकि पिछले साल ईडन गार्डन्स में जोस बटलर के शतक की बदौलत राजस्थान ने एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

कोलकाता बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा?
राजस्थान रॉयल्स (RR) की पूरी बैटिंग लाइन-अप काफी हद तक भारतीय बल्लेबाजों पर टिकी रही है, लेकिन यह रणनीति इस सीजन में काम नहीं आई। बल्लेबाज कुछ खास असर नहीं डाल सके। वहीं गेंदबाज़ी में भी टीम ने कई मौकों पर दिशाहीन (clueless) प्रदर्शन किया है- खासकर डेथ ओवर्स में रन रोकना उनके लिए चुनौती बना रहा।

दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भले ही कुछ मैच गंवाए हों, लेकिन उनका प्रदर्शन राजस्थान से बेहतर रहा है। राजस्थान की तुलना में कोलकाता ज्यादा बैलेंस और आत्मविश्वासी टीम दिख रही है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत की दावेदार नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+