Who Will Win KKR vs LSG Match: लखनऊ-कोलकाता का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी
Who Will Win KKR vs LSG Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2025 का ये मुकाबला सिर्फ दो पॉइंट्स की लड़ाई नहीं है, बल्कि इमोशन और वर्चस्व की जंग है। एक ओर KKR की क्रिकेटिंग विरासत, दूसरी ओर LSG का फुटबॉल बेस (Mohun Bagan)- और मैदान वही, Eden Gardens का। पिछले सीजन में दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच "टर्फ वॉर" ने इस भिड़ंत को और भी तीखा बना दिया था।
ईडन गार्डन की ऐतिहासिक मिट्टी पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होते हैं, तो सिर्फ़ रन नहीं बनते, एक जंग छिड़ती है - क्रिकेट और कल्चर की टक्कर।

LSG की दिक्कतें ज़्यादा गहरी, कप्तान फ्लॉप
ऋषऊ पंत का बल्ला अब तक खामोश है और ऐसे में टॉप ऑर्डर पर दबाव और बढ़ गया है। क्या इस मैच में वो पुराने अंदाज़ में लौटेंगे? हर टीम चाहती है कि उसकी बेस्ट परफॉर्मेंस अपने फैंस के सामने आए, और ये मौका है कुछ कर दिखाने का- स्टाइल और स्टेटमेंट दोनों के साथ।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
IPL में अब तक KKR और LSG के बीच 5 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इनमें से 3 मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। खास बात ये है कि ईडन गार्डन्स पर इन दोनों के बीच जो दो मुकाबले हुए, वहां 1-1 की बराबरी रही है। यानी, रिकॉर्ड लखनऊ के नाम है, लेकिन ईडन की पिच पर कोलकाता भी कम नहीं है!
पिछले मैच में दोनों टीम का प्रदर्शन कैसा रहा?
अपने पिछले मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हराया था, जिसमें वेंकटेश अय्यर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनकी गेंदबाजी यूनिट ने भी शानदार प्रदर्शन किया और SRH को आसानी से ढेर कर दिया। दूसरी ओर LSG ने मुंबई इंडियंस को एक कड़े मुकाबले में 12 रनों से हराया। मिशेल मार्श ने भी बल्ले से कमाल दिखाया और 60 रन बनाकर LSG को बचाव योग्य स्कोर तक पहुंचाया।
लखनऊ-कोलकाता का मैच कौन जीतेगा?
एलएसजी अपने टॉप ऑर्डर पर बहुत अधिक निर्भर है और उन्हें उनसे बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनका मिडिल ऑर्डर दबाव में आ सकता है। लेकिन केकेआर के साथ उनके पिछले मैच में वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे उनकी बल्लेबाजी की गहराई बढ़ी है। इसलिए, केकेआर की जीत की उम्मीद ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications