IND vs AFG 3rd T20I: भारत-अफगानिस्तान का मैच कौन जीतेगा? हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I: टीम इंडिया, अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीत चुकी है। मेजबान टीम अफगानिस्तान पर पूरी तरह हावी हो गई है। अब बारी है तीसरे और आखिरी गेम की, जोकि अफगान टीम किसी भी कीमत पर अपने नाम करना चाहेगी।

आइए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानतें कौन-सी टीम इस फॉर्मेट में मजबूत स्थिति में है और क्या है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारा है और वह उस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा। प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। अफगानिस्तान की नजर भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर होगी।

india vs afghanistan

भारत बनाम अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेल के सबसे छोटे फार्मेट में अब तक आठ मैच खेले जा चुके हैं। भारत का रिकॉर्ड छह जीत के साथ शानदार है, जबकि अफगानिस्तान के पास जश्न मनाने के लिए कुछ भी नहीं है। हालांकि, एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।

भारत बनाम अफगानिस्तान का मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो स्पष्ट रूप से भारतीय टीम ने पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अंत भी जीत के साथ करना चाहेगी। इसलिए हमारा अनुमान है कि भारत तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हरा सकता है, और फिर क्रिकेट में कब क्या होगा इस पर कोई सटीक टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

भारत-अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG Dream11: भारत-अफगानिस्तान मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+