Who Will Win GT vs MI Eliminator Match: एलिमिनेटर में गुजरात बनाम मुंबई का मैच कौन जीतेगा? किसका सफर होगा खत्म

Who Will Win GT vs MI Eliminator Match: आज का दिन या तो इतिहास बनाएगा या किसी टीम का इतिहास बन जाएगा। चंडीगढ़ की गर्म शाम दो दिग्गज टीमें और सिर्फ एक की आगे की टिकट। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर अब महज एक मुकाबला नहीं, बल्कि हिम्मत, रणनीति और मनोबल की असली परीक्षा बन चुका है।

गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI), दोनों ही अपनी-अपनी ताकतों और कमजोरियों के साथ इस निर्णायक जंग में उतरेंगे। सवाल सिर्फ ये नहीं है कि कौन जीतेगा-सवाल ये भी है कि कौन दबाव में खेल दिखाएगा और कौन टूर्नामेंट से विदा लेगा।

Gujarat Titans vs Mumbai Indians

गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पूरे टूर्नामेंट में टीम की रीढ़ रही है। गिल तो वैसे भी इस वक्त भारत के सबसे भरोसेमंद T20 बल्लेबाजों में से एक हैं। वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी किसी भी पिच पर मैच पलट सकते हैं।

Gujarat Titans: गुजरात की अहम बात
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उनका कन्सिस्टेन्स माइंडसेट रहा है। जीटी ने 2022 से अब तक 59 में से 37 मैच जीते हैं। ये आंकड़ा बताता है कि टीम भले नई हो लेकिन सोच शानदार रही है। वहीं, गुजरात को जोस बटलर की गैरमौजूदगी का सामना करना पड़ रहा है, जो उनकी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए बड़ा झटका है। बटलर के बिना, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी।

Mumbai Indians: मुंबई की लड़खड़ाहट के बाद वापसी
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है, इसमें दो राय नहीं। पर इस बार उनका सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए उन्होंने छह लगातार जीत दर्ज कीं और प्लेऑफ में एंट्री ली।

MI की खास बात
सबसे खास बात यही है कि मुंबई के पास जीतने की आदत है। सूर्यकुमार यादव धमाकेदार फॉर्म में हैं, जबकि बुमराह और बोल्ट की जोड़ी गेंदबाजी में कहर बरपाने को तैयार है। मुंबई का टॉप ऑर्डर कुछ कमजोर दिख सकता है क्योंकि रयान रिकेल्टन और विल जैक्स राष्ट्रीय टीम के लिए जा चुके हैं। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो और असलंका जैसे नए खिलाड़ियों से जबरदस्त शुरुआत की उम्मीद होगी।

GT vs MI: हेड टू हेड मुकाबला
गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 5 मैच जीते हैं जबकि मुंबई इंडियंस को 2 बार जीत मिली है। इस सीजन में गुजरात ने मुंबई के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पिछले चार मैचों में भी मुंबई को लगातार मात दी है, जिसमें 2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला भी शामिल है।

गुजरात टाइटन्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ हालिया प्रदर्शन मजबूत रहा है और वे इस सीजन में भी अपनी जीत की लय को बनाए रखने के लिए उत्सुक होंगे। हालांकि, मुंबई इंडियंस की टीम में अनुभव और मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी स्थिति में मैच का रुख पलट सकते हैं। इसलिए, यह मुकाबला रोमांचक और अप्रत्याशित परिणाम वाला हो सकता है।

इस मैच का असली रोमांच गेंदबाजी बनाम बल्लेबाजी में होगा। गुजरात का टॉप ऑर्डर जहां विस्फोटक है, वहीं मुंबई की बॉलिंग यूनिट पूरे टूर्नामेंट में सबसे कसी हुई रही है- कम औसत, कम इकॉनमी और शानदार स्ट्राइक रेट। ये मिनी-बैटल्स मैच का रुख तय करेंगी। खासतौर पर अगर पिच धीमी निकली, तो राशिद खान मुंबई की मिडिल ऑर्डर को बुरी तरह फंसा सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच?
मैच क्लोज होने वाला है, लेकिन जीत उसी की होगी जो पावरप्ले में दबदबा बनाएगा और डेथ ओवर्स में नर्मी ना दिखाए। मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में अनुभव और बुमराह-बोल्ट की बॉलिंग एक बहुत बड़ी प्लस है, लेकिन गुजरात की जोड़ी गिल-सुदर्शन और राशिद की चतुराई कहीं न कहीं MI के बैलेंस को हिला सकती है।

अगर गुजरात टॉप ऑर्डर बचा लेता है तो GT फेवरेट है। लेकिन अगर MI ने गिल-सुदर्शन में से किसी को जल्दी आउट कर दिया, तो गेम मुंबई के नाम हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+