KKR vs MI: कौन बनाएगा आज के मैच में सबसे ज्यादा रन, इन 4 खिलाड़ियों में होगी कड़ी टक्कर

KKR vs MI: आईपीएल का लीग चरण अब समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। आज लीग का 60वां मुकाबला केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। केकेआर के पास इस मैच को जीतकर प्लेऑफ़ में जाने का सुनहर मौका है। मुंबई इंडियंस पहले ही इस सीजन टॉप चार की दौड़ से बाहर है।

कोलकाता के ईडन गार्डंस में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। पिच बैटिंग करने के लिए अच्छी होगी। कुछ बल्लेबाजों के ऊपर नज़र रहने वाली है। यह देखना अहम होगा कि आज के इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन कौन सा बल्लेबाज बनाने वाला है। चार नामों का जिक्र किया गया है।

kkr and mi

फिलिप साल्ट: केकेआर के ओपनर बल्लेबाज ने इस सीजन धांसू बैटिंग का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 183 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है। आज के मुकाबले में उनके बल्ले से सबसे ज्यादा रन आ सकते हैं।

रोहित शर्मा: एक शतक के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन फीका ही रहा है लेकिन उनकी क्षमताओं पर शक किसी को नहीं होना चाहिए। रोहित शर्मा किसी भी पल अपना जलवा दिखाने की क्षमता रखते हैं। केकेआर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड पहले भी अच्छा रहा है, उस हिसाब से वह आज आग उगल सकते हैं।

वेंकटेश अय्यर: इस सीजन इस बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब हासिल किया था। उन्होंने उस मुकाबले के दौरान 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस बार भी उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं और यह देखना होगा कि वह कितने रन बनाते हैं।

सूर्यकुमार यादव: इस सीजन सूर्या के बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली है। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए इस सीजन 334 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177 का रहा है। केकेआर के गेंदबाजों को वह अपने बल्ले से नचा सकते हैं। सूर्या आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर निकल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+