IPL 2024: चेन्नई में कौन ले सकता है चोटिल अजिंक्य रहाणे की जगह? इस धांसू टीम से होगा CSK का अगला मैच

IPL 2024: आठ अप्रैल को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके और अधिकांश समय मैदान से बाहर रहे। सुपर किंग्स के मिडिल ऑर्डर के महत्वपूर्ण खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद इसकी पुष्टि की।

सुपर किंग्स ने स्पिन के अनुकूल चेपॉक ट्रैक पर नाइट राइडर्स को हरा दिया, क्योंकि रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे अपनी गेंदबाजी के दम पर केकेआर को 137 रन पर रोकने में सफल रहे। फिर कप्तान गायकवाड़ का एक मजबूत अर्धशतक आया, जिसके कारण सीएसके बिना किसी हिचक के जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।

Ajinkya Rahane

हालांकि, स्टार बल्लेबाज रहाणे को पिंडली में चोट लग गई। सीएसके की मेहमान टीम पर 7 विकेट से जीत के बाद गायकवाड़ ने मैच के साथ-साथ रहाणे पर भी खुलकर बात की। ऋतुराज ने कहा, 'मुझे पुरानी बातें याद आ गई। आईपीएल में जब मैंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा था तब भी माही भाई मेरे साथ मैच समाप्त करने के लिए मौजूद थे।'

मैच में धीमी बल्लेबाजी का जिक्र किये जाने पर उन्होंने कहा, 'अजिंक्य रहाणे के चोटिल होने के कारण जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और मैं टीम के दूसरे खिलाड़ियों को कठिन परिस्थिति में नहीं डालना चाहता था। मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी शुरुआत धीमी है, टी20 में कई बार आप एक या दो गेंदों में चीजों को पलट देते है। कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े भाग्य की जरूरत होती है। विशेषज्ञ शायद मेरे स्ट्राइक रेट के बारे में बात करेंगे।'

हालांकि, चेन्नई को इस मुकाबले के लिए वैसे भी रहाणे की कुछ खास जरूरत नहीं थी क्योंकि लक्ष्य बहुत मामूली था। मैच में गायकवाड़ 67 रन और धोनी 1 रन पर नाबाद रहे, जिससे सीएसके ने 17.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।अजिंक्य रहाणे ने इस सीजन में अब तक खेले पांच मैचों में 29.75 की औसत और 130.77 की स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए हैं।

अजिंक्य रहाणे को कौन कर सकता है रिप्लेस?
अजिंक्य रहाणे इस समय संघर्ष कर रहे हैं और अब तक तीसरे नंबर पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बीच उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका जरूर है, लेकिन चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है, अगर रहाणे टीम से बाहर हो जाते हैं, तो इससे टीम के प्रदर्शन पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि सीनियर बल्लेबाज की जगह टीम में समीर रिजवी, शेख रशीद और अरावेली अवनीश में से कोई एक बल्लेबाज रिप्लेस किया जा सकता है।सीएसके का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद , मिशेल सैंटनर, समीर रिज़वी, डेवोन कॉनवे, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगारगेकर, मथीशा पथिराना, निशांत सिंधु, अरावेली अवनीश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+