IPL 2024: यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा में से कौन खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप? किसका कटने वाला है पत्ता

Abhishek Sharma and Yashasvi Jaiswal: अभिषेक शर्मा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि यह राह इतनी आसान नहीं होगी।

भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल भी हैं लेकिन उनका प्रदर्शन इस सीजन निराश करने वाला रहा है। हालांकि आईपीएल में अभी काफी समय है लेकिन टीम चुनने का समय इस महीने के अंत तक ही होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वर्ल्ड कप में कौन खेलेगा।

jaiswal and abhishek

सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 से से 2 मैचों में जीत दर्ज की है और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन धांसू रहा है। उन्होंने अपने बल्ले से तबाही मचाने वाला काम किया है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 32 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 63 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद गुजरात के खिलाफ अभिषेक ने 29 रन बनाए और चेन्नई के खिलाफ 37 रनों की पारी खेली। वह इन चार मैचों में 15 छक्के जमाने में सफल रहे हैं और फॉर्म भी अच्छी है। अभिषेक शर्मा का ध्यान बेहतर स्ट्राइक रेट की तरफ होता है और इससे टीम को फायदा हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा होंगे और ओपनर के तौर पर दो नाम सबसे आगे हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल टीम में आ सकते हैं। सवाल यह भी है कि जायसवाल लगातार फ्लॉप हैं, तो उनको टीम में कैसे लाया जा सकता है लेकिन जायसवाल की फॉर्म अब भी है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने दिखाया है।

जायसवाल क्रीज पर रहते हैं, तो तूफानी बैटिंग कर गेंदबाजों की लय बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अपने साथ बतौर ओपनर चुनने के लिए जायसवाल का नाम आगे कर सकते हैं। इस स्थिति में अभिषेक शर्मा को जगह शायद नहीं मिल पाएगी।

नीचे खेलने की बात आती है, तो वहां विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह भी हैं, वहां भी अभिषेक शर्मा के लिए जगह नहीं बन रही है। ऐसा लग रहा है कि अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिल पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+