T20 World Cup में भारत का अगला मैच कब? दिल्ली में इस खतरनाक टीम से होगा सामना
T20 World Cup 2026, India Next Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) को 29 रनों से हराकर शानदार शुरुआत की है। इस जीत के साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में अपनी लय हासिल कर ली है। अब डिफेंडिंग चैंपियन भारत का अगला लक्ष्य दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना है।
USA के खिलाफ गेंदबाजों का दबदबा (T20 World Cup 2026, India Next Match)
पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अपनी अनुभव का लोहा मनवाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए थे। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक रन बनाए, हालांकि अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम भारतीय आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवरों में 132/8 रन ही बना पाई।

भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
USA की तरफ से शुभम रंजने (37), सूरज कृष्णमूर्ति (37) और मिलिंद कुमार (34) ने जुझारू पारी खेली, लेकिन भारतीय पेस अटैक और स्पिन के सामने वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार 9 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
अब इस टीम से होगा सामना
साल 2024 के खिताब अभियान में लगातार 8 जीत और अब 2026 के पहले मैच में USA पर जीत ने इस आंकड़े को 9 तक पहुंचा दिया है। 12 फरवरी (गुरुवार) को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में भारत की नजरें लगातार 10वीं जीत पर होंगी। ग्रुप-ए के अगले मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से होगा। नामीबिया की टीम भारत से भिड़ने से पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव।
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन।












Click it and Unblock the Notifications