IND vs AUS: कौन करेगा पर्थ टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू? 3 खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच कुछ उसी तरह होता है, जैसे एशेज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होता है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर नजरें इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पिछली दो सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आकर जीत का परचम लहराया है।

भारतीय टीम में इस बार कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। टीम इंडिया के साथ कुछ युवा प्लेयर्स गए हैं। चोटों ने कुछ खिलाड़ियों को परेशान किया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट पर्थ टेस्ट मैच के दौरान किसी नए नाम को मौका दे सकता है। तीन दावेदारों के बारे में आपको जरुर जानना चाहिए, जो डेब्यू की दौड़ में हैं।

ind vs aus

नितीश रेड्डी

घरेलू क्रिकेट में अपने प्रभावशाली खेल की बदौलत नितीश रेड्डी ने कम समय में ही नाम किया है। वह चर्चा में भी हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने सफेद गेंद प्रारूप में अपना जलवा दिखाया है। इसके बाद उनको टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल से उनको काफी फायदा हुआ है। तेज गेंदबाजी ऑल राउंडर होने के कर्ण नितीश रेड्डी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

अभिमन्यू ईश्वरन

लिस्ट में दूसरा नाम अभिमन्यू ईश्वरन का है। वह बतौर ओपनर खेल सकते हैं क्योंकि रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। उन्होंने 99 मैचों में 7679 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 27 शतक आए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि ईश्वरन को डेब्यू कराया जा सकता है।

हर्षित राणा

हालिया समय में भारतीय घरेलू क्रिकेट में हर्षित राणा काफी चर्चा में रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 और न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में भी उनका चयन टीम इंडिया के लिए हुआ था। 10 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम कुल 43 विकेट हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनको लॉन्च किया जा सकता है। केकेआर में गौतम गंभीर की मेंटरशिप में वह खेले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+