IND vs SL: वनडे सीरीज में विकेटकीपर ऋषभ या केएल राहुल? जानिए रोहित शर्मा ने क्या फैसला बताया
IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज का चयन करने की चुनौती को स्वीकार किया है। पंत अमेरिका में टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम में वापस आए, जबकि राहुल शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में जनवरी के बाद अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
भारतीय कप्तान ने टीम इंडिया की टी20 सीरीज को लेकर भी बात की, इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर भी दुःख व्यक्त किया और कहा कि मेरी उनसे मुलाकात होती रहती थी।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका में प्रेस वार्ता में कहा "राहुल और पंत के बीच चुनना मुश्किल है। दोनों ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और आप उनकी क्षमताओं को जानते हैं। उन्होंने पहले भी हमारे लिए कई मैच जीते हैं।"
रोहित ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कई गुणवत्ता वाले विकल्प होना एक दुविधा है। उन्होंने कहा "जब आपके पास इतनी गुणवत्ता हो तो टीम या खिलाड़ी चुनना आसान नहीं होता है। टीम का चयन करते समय इस तरह की समस्याएं होना हमेशा अच्छा होता है, क्योंकि यह टीम में गहराई दिखाता है। जब तक मैं कप्तान हूं, मैं इन चुनौतियों का इंतजार करता हूं।"
कप्तान ने खिलाड़ियों को स्वतंत्र रूप से खुद को एक्सप्रेस करने की अनुमति देने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि प्रबंधन ने पहले ही ड्रेसिंग रूम में एक शांत माहौल बनाया है ताकि खिलाड़ी बिना दबाव के प्रदर्शन कर सकें।
सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका में टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। इसे लेकर रोहित ने कहा कि उनकी कप्तानी में यह शुरुआती दिन है और मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और उनको ऐसा ही करते रहने दें। लगातार कप्तानी के बाद चर्चा कर सकते हैं। टीम इंडिया की 3-0 से जीत को उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
रोहित ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिनका बुधवार रात लंबी बीमारी के बाद रक्त कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर पूरी तरह से दुखी हूं। बीसीसीआई पुरस्कारों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान हमारी कुछ बातचीत हुई थी। जब मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा था, तो वह देखने के लिए थे, और हमें बात करने का मौका मिला।












Click it and Unblock the Notifications