विराट कोहली या बाबर आजम, जानें किसके नाम है 2019 विश्व कप के बाद से सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर करने का रिकॉर्ड

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आइए इस मौके पर उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने 2019 विश्व कप के बाद से सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर किया है।

Virat Kohli Babar Azam

बाबर आजम के नाम सबसे अधिक 50 प्लस स्कोर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) 2019 विश्व कप के बाद से सबसे अधिक अर्धशतक बनाने वालों में सबसे आगे हैं। बाबर ने 19 बार 50 प्लस स्कोर किया है। जिसमें कुल मिलाकर 100 वनडे मैचों में 18 शतक और 26 अर्द्धशतक हैं।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाई होप
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) हैं, जिन्होंने 2019 विश्व कप के बाद से वनडे मैचों में 17 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं। होप ने अब तक 109 वनडे मैचों में 14 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली तीसरे नंबर पर विराजमान
भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस मामले में तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप के बाद से एकदिवसीय क्रिकेट में 16 अर्धशतक लगाए हैं। कुल मिलाकर कोहली ने अब तक 274 वनडे मैचों में 46 शतक और 65 अर्द्धशतक बनाए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों के बीच विराट कोहली का एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ औसत 57.3 है। शुभमन गिल का वर्तमान में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ ओडीआई औसत 65.5 है।

श्रेयस अय्यर के नाम 2 शतक और 14 अर्द्धशतक
2019 विश्व कप के बाद से सबसे अधिक फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में चौथे स्थान पर भी भारतीय बल्लेबाज का नाम है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास भी 2019 विश्व कप के बाद से 14 पचास से अधिक स्कोर हैं। कुल मिलाकर अय्यर ने 42 वनडे मैचों में 2 शतक और 14 अर्द्धशतक लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: 12 साल बाद हिंदुस्तान की सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलेगी पाक टीम, आखिरी बार 2011 में मिली थी शिकस्त

गेरहार्ड इरास्मस के नाम 12 अर्द्धशतक
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) के 2019 विश्व कप के बाद से 14 बार पचास से अधिक का स्कोर किया है। इनमें 40 वनडे मैचों में 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+