World Cup 2023: 12 साल बाद हिंदुस्तान की सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलेगी पाक टीम, आखिरी बार 2011 में मिली थी शिकस्त

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है, लेकिन वनडे विश्व कब में जब भी पाकिस्तान का सामना इंडिया से हुआ है से हार ही मिली है।

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है, क्योंकि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भारत में इससे पहले 2011 में आखिरी एकदिवसीय विश्व कप आयोजित किया गया था, और अब 12 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर ये खास मौका मिलने जा रहा है।

आईसीसी वर्ल्ड कप में कब खेला जाएगा भारत का पहला मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी 50 ओवरों के विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को एक ड्राफ्ट शेड्यूल सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जोकि 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारत तीन दिन बाद आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

World cup 2011

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच कब होगा
हालांकि, जिस मुकाबले का भारत और पाकिस्तान के फैंस को बेसब्री से इंतजार है, वो भारत और पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है, लेकिन वनडे विश्व कब में जब भी पाकिस्तान का सामना इंडिया से हुआ है, पाक टीम के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है। पाक के खिलाफ वनडे विश्व कप में भारत का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है।

12 साल बाद पाकिस्तानी टीम भारत में विश्व कप का मुकाबला खेलेगी
दरअसल, बड़ी बात ये है कि 12 साल बाद पाकिस्तानी टीम भारत में विश्व कप का मुकाबला खेलने जा रही है। इससे पहले 2011 में मोहाली में पाक टीम खेलने आई थी, जहां भारत ने उसे 29 रन से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के आगे पाकिस्तानी टीम के पसीने छूट गए थे। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन का स्कोर किया।

पाकिस्तान के खिलाफ एमएस धोनी ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लिया था। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने जो आतिशी बल्लेबाजी की उसके आगे पाक गेंदबाजों की हालत खराब हो गई। दोनों बल्लेबाज बल्ले से आग उगल रहे थे, हालांकि ये सलामी जोड़ी बल्ले से और तूफान लाती इससे पहले टीम इंडिया को वाहब रियाज के ओवर में पहला झटका लगा।

पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग और सचिन ने खेली शानदार पारी
वीरेंद्र सहवाग 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन सचिन का सितम जारी रहा, उन्होंने पाक के खिलाफ कुल 115 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 11 चौकों की मदद से 85 रनों की आतिशी पारी खेली। हालांकि, इस मुकाबले में शतक से चूकने का सचिन को आज भी अफसोस होगा।

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने उठाई ट्रॉफी
भारत के 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर बड़े मौके पर लड़खड़ा गए, और एक के बाद एक पवेलियन लौटने लगे। इस दौरान मिस्बाह उल हक ने जरूर टीम इंडिया के खिलाफ 56 रनों की शानदार पारी खेली। पाकिस्तानी टीम 231 रन पर सिमट गई। भारत ने इस मुकाबले को 29 रनों से जीत लिया और अंत में फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठा ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+