ENG vs WI: कौन है वो खिलाड़ी जिसने ठोकी टेस्ट में सबसे तेज फिफ्टी, बेन स्टोक्स नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड
ENG vs WI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टेस्ट में भी टी20 वाला रुख अपनाते हुए बैजबॉल क्रिकेट खेल गेंदबाजों के नाक में दम करने का काम किया है। बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में अपनी बैटिंग से धमाका कर दिया और तेजी से अर्धशतक पूरा कर लिया।
बेन स्टोक्स ने मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अपनी टीम के लिए ओपन करने का फैसला लिया और धमाका कर दिया। उनके बल्ले से बाउंड्री की बारिश देखने को मिली। देखते ही देखते वह अपना अर्धशतक पूरा कर गए। इंग्लैंड को लक्ष्य भी 82 रनों का दिया गया था।

बेन स्टोक्स ने अपनी फिफ्टी महज 24 गेंदों में ही पूरी कर ली थी। वह 24 गेंदों में 57 रन की पारी खेलने में सफल रहे। बेन स्टोक्स सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए। वह टॉप पांच में आ गए लेकिन उस खिलाड़ी का कीर्तिमान नहीं तोड़ पाए जिसने 10 साल पहले कीर्तिमान बनाया था।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज का नाम मिस्बाह उल हक हैं, जो पाकिस्तान के कप्तान भी रह चुके हैं। मिस्बाह उल हक ने टेस्ट क्रिकेट में टी20 का जादू दिखा दिया था। उन्होंने 21 गेंदों में ही फिफ्टी जड़ी थी और यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। मिस्बाह ने यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
साल 2014 में मिस्बाह ने सबसे कम गेंद में टेस्ट अर्धशतक बनाने का कीर्तिमान कायम किया था। इस फिफ्टी को उन्होंने शतक में बदल दिया था और 56 गेंदों में शतकीय पारी खेल डाली थी। दस वर्ष बाद भी मिस्बाह का वर्ल्ड रिकॉर्ड कोई अन्य बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी के मामले में जैक्स कैलिस तीसरे नम्बर पर हैं। 23 गेंद में फिफ्टी ठोकने के बाद डेविड वॉर्नर नम्बर दो पर हैं। बेन स्टोक्स भी नम्बर तीन पर हैं। कैलिस और स्टोक्स संयुक्त रूप से नम्बर तीन पर हैं क्योंकि दोनों ने 24 गेंद में अर्धशतक जमाया है।












Click it and Unblock the Notifications