काैन होना चाहिए भारत का नया टेस्ट कप्तान? स्टीव स्मिथ ने बताए दो नाम

नई दिल्ली। विराट कोहली ने कुछ हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान का पद छोड़ने का फैसला करके सबको हैरान करके रख दिया था। कोहली ने टेस्ट में सात साल तक भारत का नेतृत्व किया और उनके शासनकाल में भारतीय टीम 42 महीने तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टाॅप पर थी और घरेलू टेस्ट सीरीज में अपराजित रही। अब हर कोई राय दे रहा है कि किस खिलाड़ी को कोहली की जगह बताैर टेस्ट कप्तान लेनी चाहिए। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने अपनी राय देते हुए दो खिलाड़ियों के नाम लिए।
यह भी पढे़ं- गाैतम गंभीर का बयान- उसे सिर्फ T20 में चुनना चाहिए, वनडे अलग तरह का खेल है

इन दो खिलाड़ियों के लिए नाम
हाल ही में स्मिथ इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जहां उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दाैरान एक प्रशंसक ने स्मिथ से पूछा कि विराट कोहली के बाद भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होना चाहिए। स्मिथ ने कहा, "सबसे पहले, विराट को बधाई जिन्होंने पिछले छह या सात सालों से भारतीय टीम का शानदार नेतृत्व किया है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और आगे देखते हुए मैं कहूंगा कि शायद रोहित शर्मा या केएल राहुल दो पसंदीदा खिलाड़ी हैं।"

बार्टी की भी तारीफ की
उसी लाइव सत्र में, स्टीव स्मिथ ने यह भी कहा कि वह एशले बार्टी की विशेषता वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल मैच देख रहे थे। बार्टी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-2,6-0 से हराया था। स्टीव स्मिथ ने यह भी उल्लेख किया कि ऑस्ट्रेलियाई टेनिस सनसनी बार्टी क्यों महान हैं। स्मिथ ने कहा, "हां, वह बहुत अच्छा खेल रही है। मुझे लगता है कि उसे विपक्षी खिलाड़ी को रास्ते में लाने की कला है और वह इस समय असाधारण रूप से अच्छा कर रही है।"

धवन को बताया शानदार खिलाड़ी
इसके अलावा स्मिथ ने बताया कि उन्हें आईपीएल में किसके साथ खेलने का मजा आया। स्मिथ पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। साथ में धवन को भी। स्मिथ ने कहा है कि उन्हें दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए वरिष्ठ भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ खेलने में मजा आया। उन्होंने कहा, "शिखर के साथ खेलना बहुत अच्छा था। वह एक प्यारा लड़का और एक शानदार खिलाड़ी है।"
बता दें कि कि भारतीय टीम में उस समय हचलल मच गई जब विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। कोहली का यह व्यक्गित फैसला था, लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई से चल रह विवाद के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। गाैर हो कि कोहली ने 2021 टी20 विश्व कप से पहले ही टी20आई कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाया था। फिर बाद में बीसीसीआई ने उन्हें वनडे कप्तान से खुद हटाते हुए रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान घोषित किया था। तब से कोहली का बीसीसीआई से विवाद चल रहा था। बीसीसीआई का कहना था कि उन्होंने कोहली से टी20आई की कप्तानी बरकरार रखने का अनुरोध किया था, वहीं कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि बीसीसीआई खुश था कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला सुनाया। खैर, अब सभी को नए टेस्ट कप्तान की तलाश है। फिलहाल रोहित रेस में आगे माने जा रहे हैं जो अनुभवी हैं।












Click it and Unblock the Notifications