कौन है T20 World Cup में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी? जानें टॉप 5 में कितने भारतीय
Top Scorers T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली लेकिन यह टूर्नामेंट इस बार बल्लेबाजों के लिए खास नहीं रहा। बल्लेबाज रनों के लिए तरसते दिखे। भारतीय टीम ने अपने लीग चरण के मैच यूएस में खेले थे और काफी मेहनत करनी पड़ी थी। अन्य टीमों के बल्लेबाज भी परेशान रहे हैं।
इन सबके बीच टॉप स्कोरर कुछ बल्लेबाज रहे हैं। यहाँ पांच उन बल्लेबाजों के बारे में जानने का प्रयास किया गया है, जिनके बल्ले से धांसू रन देखने को मिले हैं। भारतीय टीम से भी इस लिस्ट में एक बल्लेबाज ने जगह बनाई है।

रहमानुल्लाह गुरबाज: अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने काफी प्रभावित किया है। इस इवेंट में वह टॉप स्कोरर रहे हैं। वह नम्बर एक पर हैं। गुरबाज के बल्ले से 8 मैचों में 281 रन आए हैं और 80 उच्चतम स्कोर है। गुरबाज ने ये रन 3 अर्धशतकों के साथ बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 124 का रहा है।
रोहित शर्मा: कप्तान ने आगे से लीड करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा ने 8 मैचों में कुल 257 रन अपने नाम किये हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से उच्चतम स्कोर 92 का आया है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे। 3 फिफ्टी के साथ रोहित ने 157 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े।
ट्रेविस हेड: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज हेड ने लिस्ट में जगह बनाई है। 7 मैच खेलकर हेड ने कुल 255 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड का स्ट्राइक रेट 158 का रहा है और उन्होंने इस इवेंट में कुल 2 अर्धशतक जमाए हैं।
क्विंटन डी कॉक: फाइनल में अच्छी बैटिंग करने वाले डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में कुल 9 मुकाबले खेले और 243 रन अपने नाम किये। उनका स्ट्राइक रेट 141 का रहा है। डी कॉक के बल्ले से 2 बार अर्धशतक आए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 74 रनों का रहा है।
इब्राहिम जादरान: लिस्ट में अफगानिस्तान के एक और खिलाड़ी ने जगह बनाई है। जादरान ने कुल 8 मुकाबले खेलते हुए 231 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। उनके उच्चतम स्कोर की बात की जाए, तो यह 70 रहा है और स्ट्राइक रेट 107 का रहा।












Click it and Unblock the Notifications