Net Worth: शुभमन गिल और केएल राहुल में से कौन है ज्यादा अमीर? होश उड़ा देगी दोनों स्टार की नेटवर्थ
KL Rahul And Shubman Gill Net Worth: आज हम टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) और केएल राहुल (KL Rahul) की नेटवर्थ (Net worth) पर एक नजर डालेंगे और जानेंगे कि मैदान के बाहर अमीरी के मामले में कौन-किसपर भारी है।
सबसे पहले शुभमन गिल की बात करते हैं, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में अपने असाधारण प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं हैं, उन्होंने एक शानदार शतक के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अपने क्रिकेट के कारनामों से परे, गिल की आय का मुख्य सोर्स बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

भारतीय युवा क्रिकेटर गिल ने छोटी उम्र से ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और कम समय में ही प्रसिद्धि हासिल कर ली। गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उनके पिता लखविंदर सिंह एक किसान हैं। उनकी मां कीरत गिल एक हाउस वाइफ है। उनकी एक बड़ी बहन हैं जिसका नाम शहनील गिल है। गिल के क्रिकेट में आने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य सोर्स कृषि था।
शुभमन गिल की नेटवर्थ कितनी है?
शुभमन गिल की कुल संपत्ति लगभग 34 करोड़ रुपये है। उनका BCCI के साथ ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके तहत उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने पर प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा गिल गुजरात टाइटन्स से हर साल 8 करोड़ रुपये कमाते हैं। साथ ही गिल अलग-अलग ब्रांड का प्रचार करके मोटी कमाई करते हैं। गिल प्रत्येक T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए 3 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं।
केएल राहुल की नेटवर्थ कितनी है?
अब एक नजर डालते हैं, भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल की नेटवर्थ पर, जो क्रिकेट के मैदान पर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के अलावा अपनी फाइनेंशियल सक्सेस के लिए भी जाने जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेला अपना पहला टेस्ट
केएल राहुल के पिता का नाम केएन लोकेश और माता का नाम राजेश्वरी हैं। केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल, 1992 को बैंगलोर में हुआ था. केएल राहुल ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने साल 2016 में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ अपना पहला वनडे मैच खेला था.
केएल राहुल अपने वनडे डेब्यू पर शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं. इस उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट में एक घरेलू नाम के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है। अपनी क्रिकेट उपलब्धियों के अलावा, राहुल ने एक बड़ा फाइनेंशियल पोर्टफोलियो भी बनाया है।
फाइनेंशियल ईयर 2024 तक, उनकी कुल संपत्ति 101 करोड़ रुपये है, जो उनके क्रिकेट सैलरी, बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और विज्ञापनों से अर्जित की गई है। केएल राहुल का भी BCCI के साथ ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा, मैच फ़ीस के तौर पर भी पैसे मिलते हैं।
ये भी पढ़िए- Love Story: मोहब्बत को पाने के लिए PAK क्रिकेटर ने तोड़ा मुल्क से नाता, दिलचस्प है दो प्रेमियों की ये दास्तां
केएल राहुल और शुभमन गिल में से सबसे अमीर कौन है?
वर्तमान स्थिति को देखने के बाद ये कहने में कोई हर्ज नहीं है कि नेटवर्थ के मामले में फिलहाल शुभमन गिल, केएल राहुल से बहुत पीछे हैं, और एक सीनियर खिलाड़ी होने के नाते केएल राहुल का गिल से आगे होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। दोनों ही खिलाड़ियों के सामने भविष्य में आगे बढ़ने के बहुत मौके हैं।
स्क्रिप्ट- सोहित कुमार












Click it and Unblock the Notifications