Net Worth: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव में से कौन है ज्यादा अमीर? होश उड़ा देगी दोनों स्टार की नेटवर्थ
Net Worth: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटरों की लैविश लाइफ हमेशा से ही फैंस को आकर्षित करती रही है। क्रिकेटर जब तक खेलते हैं, तब तक वे खूब पैसे कमाते हैं, लेकिन रिटायर होने के बाद भी उनकी कमाई में कोई बड़ा अंतर नहीं आता, क्योंकि अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट और ब्रैंड प्रमोशन से उन्हें मोटी कमाई होती रहती है। इस क्रम में आज हम जानेंगे कि हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव में से कौन ज्यादा अमीर है, और किसकी कितनी नेटवर्थ है।
हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ कितनी है?
भारतीय स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने करियर के दौरान खूब संपत्ति अर्जित की है। साल 2024 तक उनकी टोटल नेटवर्थ करीब 91 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। उनकी इनकम के अलग-अलग सोर्स हैं, जिसमें बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं।
{

पांड्या की इनकम के अन्य सोर्स
रिपोर्ट के अनुसार, पंड्या एक ब्रांड के प्रचार से 1.5 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये तक कमाते हैं। वे कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं, जिनमें BoAt, Sin Denim, Gulf Oil India और Amazon Alexa शामिल हैं। पंड्या को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।
सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ कितनी है?
आइए अब एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के 'मिस्टर 360' यानी यानी सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ पर। सितंबर 2024 तक, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति लगभग 55 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। पांड्या की तरह यादव की इनकम के भी एक-दो नहीं बल्कि कई सोर्स हैं।
सूर्यकुमार यादव की कमाई के सोर्स
सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस से प्रति वर्ष 9 करोड़ रुपये और BCCI से प्रति वर्ष 3 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। वह वर्तमान में BCCI की ग्रेड B कैटेगरी में हैं। यादव के पास कई ब्रांड्स के साथ एंडोर्समेंट डील हैं, जिनमें बोल्ट ऑडियो, जियो सिनेमा, रॉयल स्टैग, रीबॉक और ड्रीम11 शामिल हैं।
ये भी पढ़िए- Net Worth: मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें किसके घर लगा है पैसों का अंबार
हार्दिक और सूर्यकुमार में से कौन है ज्यादा अमीर?
वर्तमान स्थिति को देखने के बाद ये कहने में कोई हर्ज नहीं है कि नेटवर्थ के मामले में फिलहाल हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव से काफी आगे हैं, हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों के सामने भविष्य में आगे बढ़ने के बहुत मौके हैं।












Click it and Unblock the Notifications