'यह सीधा दिल पर आकर लगा है,' छक्कों की बारिश के बाद रोहित पर प्यार की बौछार, किसने दिया दिल
Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कटक एकदिवसीय मैच में टीम को आगे से लीड किया और धमाल कर दिया। टीम इंडिया के लिए रोहित ने तबाही मचाने वाले अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम का अपना तोड़ दिया और भारत को बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जीत दिला दी।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अपने तूफानी शतक के बल पर कुछ कीर्तिमान भी अपने नाम किये हैं। उन्होंने छक्कों के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल एकदिवसीय क्रिकेट में छक्कों के मामले में तीसरे स्थान पर चले गए और रोहित दूसरे स्थान पर आए हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले प्लेयर्स में रोहित शर्मा का नाम टॉप तीन में आता है। उनका 32वां एकदिवसीय शतक था और उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे बल्लेबाज हैं। खास बात तो यह है कि लिस्ट में तीनों भारतीय हैं।
रोहित शर्मा के शतक से हर इंसान ख़ुशी से झूम उठा। इस बीच एक खास शख्स भी है, जिसने अलग अंदाज में जश्न मनाया और दिल का हाल भी बयां कर दिया। रोहित शर्मा पर इस लड़की ने प्यार लुटाने का काम किया और सोशल मीडिया पर इसका इजहार भी किया।
Rohit Sharma पर प्यार की बारिश
टीम इंडिया के कप्तान पर प्यार की बारिश करने वाला यह इंसान कोई और नहीं, बल्कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह हैं। रितिका ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने लिखा कि यह शतक तो बिलकुल मेरे दिल को छू गया है।
Rohit Sharma की तूफानी पारी
रोहित शर्मा ने 119 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने धांसू अंदाज में खेलते हुए पारी में 7 छक्के जड़े। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में दो अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया।












Click it and Unblock the Notifications