शाहरुख खान की टीम में एक और मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री, जानें कौन हैं ये गेंदबाज जो KKR में हुआ शामिल
Who is Shivam Shukla: कोलकाता नाइट राइडर्स का पिछला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। आरसीबी के खिलाफ 17 मई को केकेआर की टीम मुकाबला खेलने के लिए मैदान में नहीं उतर सकी। बारिश के कारण आरसीबी और केकेआर का मुकाबला रद्द हुआ और दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिया गया। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद केकेआर की टीम ने एक और मिस्ट्री स्पिनर को खुद के साथ जोड़ने का काम किया है।
केकेआर की टीम में मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री
केकेआर ने मध्य प्रदेश के स्टार गेंदबाज शिवम शुक्ला को रोवमैन पॉवेल की जगह टीम में शामिल किया है। आईपीएल में बचे हुए मुकाबले में रोवमैन पॉवेल हिस्सा नहीं लेंगे, लिहाजा शिवम शुक्ला को आने वाले मुकाबलों में शाहरुख खान की टीम केकेआर के लिए खेलने का मौका मिल सकता है। केकेआर की टीम में शिवम शुक्ला के आने से उनकी गेंदबाजी विभाग पहले से भी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

मजबूत हुई केकेआर की स्पिन विभाग
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार यानी 18 मई को अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट कर बताया कि मध्य प्रदेश का रहस्यमयी स्पिनर अब नाइट बन गया है! शिवम शुक्ला टाटा आईपीएल 2025 के शेष मैचों के लिए रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे। शिवम शुक्ला अब वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के साथ टीम में शामिल होने के बाद केकेआर के स्पिन आक्रमण को मजबूत करने का काम करेंगे।
शिवम शुक्ला कौन हैं?
शिवम शुक्ला एक उभरते हुए स्पिन गेंदबाज हैं जो मध्य प्रदेश से आते हैं। उन्होंने पहले मध्य प्रदेश टी20 लीग में अहम भूमिका निभाई थी। मध्य प्रदेश के शिवम शुक्ला ने हाल ही में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPPL) में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने का काम किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 विकेट हासिल किए, जिनमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications