कौन हैं संजय कृष्णमूर्ति, रचिन रविंद्र के एक ओवर में जड़े चार छक्के, फिर गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
Who is Sanjay Krishnamurthi: 22 साल के भारतीय मूल के क्रिकेटर संजय कृष्णमूर्ति ने मेजर लीग क्रिकेट 2025 के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। संजय कृष्णमूर्ति ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की ओर से खेलते हुए वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली। खास बात ये रही कि उन्होंने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के एक ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए।
कौन हैं संजय कृष्णमूर्ति (Who is Sanjay Krishnamurthi)
संजय का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन उनका बचपन भारत के बेंगलुरु में बीता। उन्होंने वहीं क्रिकेट सीखा और अंडर-16 में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व भी किया। उनका सपना भारत के लिए खेलना था लेकिन एक नियम ने उनका रास्ता बदल दिया। चूंकि संजय एक ओसीआई (OCI) कार्डधारक हैं और भारतीय नागरिक नहीं हैं, इसलिए उन्हें राज्य टीम में खेलने की अनुमति नहीं मिली।

ऐसे बनाई क्रिकेट में पहचान
संजय ने साल 2019 में अमेरिका लौटने का निर्णय लिया और MLC के ट्रायल में हिस्सा लिया। यहीं से उनके करियर ने नई दिशा पकड़ी। COVID-19 के समय जब क्रिकेट गतिविधियां सीमित थीं, उन्होंने अमेरिका में एक शिविर में हिस्सा लिया और वहां से उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। साल 2021 में उन्होंने यूएसए के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक वे 14 वनडे और 9 टी20 मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
रचिन रवींद्र ने ऐसे लिया बदला
वनडे में संजय कृष्णमूर्ति के नाम 255 रन और टी20 में 90 रन हैं। MLC में उनके 10 मैचों में 205 रन और एक अर्धशतक दर्ज है। संजय कृष्णमूर्ति ने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के एक ही ओवर में चार छक्के जड़कर अपनी टीम को 269 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए रचिन रविंद्र ने महज 17 गेंदों में 42 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और पांच छक्के जड़ने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications