Who is Priya Saroj: कौन हैं सपा सांसद प्रिया सरोज? 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह की बनेंगी दुल्हनिया

Rinku Singh Engagement Hindi: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को मछलीशहर से लोकसभा सांसद प्रिया सरोज से सगाई करने जा रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनकी शादी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सराेज ने वनइंडिया से बातचीत बताया कि इसी महीने 8 को लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी और 18 नवंबर काे वाराणसी के ताज गंगेज में शादी होगी।

priya saroj

इससे पहले जब रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की खबर आई थी तो तूफानी सरोज ने फर्जी बताकर मामले पर चुप्पी साध ली थी। हालांकि, अब उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

कौन हैं समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज
दरअसल, प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) ने टिकट दिया था। वह तीन बार सांसद और वर्तमान विधायक रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। 2024 में उन्होंने भाजपा के बीपी सरोज को 35,850 मतों के अंतर से हराकर अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता।

प्रिया सरोज ने जीता अखिलेश यादव का भरोसा
इस जीत ने उन्हें संसद के निचले सदन के लिए चुनी गई दूसरी सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बना दिया। तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, यही वह कनेक्शन है, जिसकी वजह से अखिलेश यादव ने प्रिया सरोज को टिकट देकर भरोसा जताया है।

सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं प्रिया सरोज
प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद होने के अलावा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं और प्रैक्टिस करती हैं। प्रिया सरोज कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान सोशल एक्टिविटी में हमेशा एक्टिव रही हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई
प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (BA) और नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+