Who is Prashant Veer: कौन है प्रशांत वीर जिन्होंने CSK के लिए किया डेब्यू, ऑक्शन में मिले थे 14.20 करोड़ रुपये
Who is Prashant Veer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बड़ा दांव खेला है। पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान चेपॉक पर सीएसके ने 20 साल के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर को डेब्यू का मौका दिया है। नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि देकर खरीदे गए प्रशांत को टीम के भविष्य और रवींद्र जडेजा के लॉन्ग टर्म रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।
नीलामी में मिले थे 14 करोड़ से अधिक पैसा (Who is Prashant Veer)
प्रशांत वीर का आईपीएल तक पहुंचने का सफर काफी रोमांचक रहा है। उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने 'नोएडा सुपर किंग्स' के लिए यूपी टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। नीलामी के दौरान चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच प्रशांत को लेकर कड़ी टक्कर हुई थी। हैदराबाद ने 14 करोड़ तक बोली लगाई, लेकिन अंततः चेन्नई ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।

रवींद्र जडेजा की जगह टीम में एंट्री
इस सीजन के सबसे बड़े ट्रेड में चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स भेजकर संजू सैमसन को अपनी टीम में लिया था। जडेजा के जाने से पैदा हुए खाली स्थान को भरने के लिए प्रशांत वीर सबसे सटीक विकल्प माने जा रहे हैं। प्रशांत केवल एक गेंदबाज नहीं, बल्कि एक मैच विनर ऑलराउंडर हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 170 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए।
सैयद मुश्ताक अली में किया था कमाल
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने टूर्नामेंट में 9 विकेट झटके और उनका इकोनॉमी रेट महज 6.76 का रहा। उन्होंने महज 7 दिनों के भीतर 6 मैच खेलकर अपनी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण को साबित किया है। चेन्नई की धीमी और टर्न लेने वाली पिच पर प्रशांत वीर जैसे बाएं हाथ के स्पिनर की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन पर भरोसा जताते हुए पंजाब के खिलाफ उन्हें सीधे प्लेइंग-11 में जगह दी है।












Click it and Unblock the Notifications