SKY vs Devisha: मैदान पर छक्के छुड़ाने वाले सूर्यकुमार यादव पढ़ाई में पत्नी से पीछे? किसके पास है बड़ी डिग्री
Suryakumar Yadav and Devisha: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दुनिया 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से जानती है। वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान करने वाले सूर्या की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प है।
उनकी सफलता में उनकी पत्नी देविशा शेट्टी का बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में इस कपल में से कौन ज्यादा आगे है? आइए सूर्या और देविशा की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

एक ही कॉलेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी
सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की मुलाकात मुंबई के प्रसिद्ध आर.ए. पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी। साल 2010 में जब दोनों पहली बार मिले, तब वे कॉलेज के छात्र थे। यहाँ से शुरू हुई उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अपनी शुरुआती उच्च शिक्षा एक ही संस्थान से पूरी की है, लेकिन आगे चलकर उनकी राहें और डिग्रियां अलग हो गईं।
कितने पढ़े-लिखे हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव के शैक्षिक सफर की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद कॉमर्स स्ट्रीम को चुना था। उन्होंने मुंबई के आर। ए। पोद्दार कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और बी। कॉम (B.Com) की डिग्री हासिल की। हालांकि, कॉलेज के दिनों में ही सूर्या का पूरा ध्यान क्रिकेट पर टिक गया था। उन्होंने अपने खेल को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया और ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के बजाय मैदान पर पसीना बहाना बेहतर समझा। आज उनकी वही मेहनत उन्हें इस मुकाम पर ले आई है।
शिक्षा के मामले में एक कदम आगे हैं देविशा
सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी पढ़ाई के मामले में अपने पति से एक कदम आगे हैं। देविशा ने मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई करने के बाद सूर्या के साथ ही ग्रेजुएशन पूरा किया। लेकिन उन्होंने बी। कॉम करने के बाद अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी। देविशा ने मुंबई के ही एच। आर। कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया और एमबीए (MBA) की डिग्री हासिल की। इस तरह डिग्री के हिसाब से देखें तो देविशा के पास मास्टर डिग्री है, जो उन्हें सूर्या से ज्यादा पढ़ा-लिखा बनाती है।
केवल डिग्री ही नहीं कला में भी हैं माहिर
देविशा शेट्टी केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं हैं। वह एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने नृत्य की इस कला में वर्षों तक अभ्यास किया है और वह एक डांस कोच के रूप में भी काम कर चुकी हैं। देविशा की यह बहुमुखी प्रतिभा और उनकी उच्च शिक्षा ही है जो उन्हें सूर्या के करियर और पर्सनल लाइफ को इतने बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करती है।












Click it and Unblock the Notifications