कौन हैं मैरी डी’कोस्टा? जिसने पल भर में खत्म करा दिया स्मृति-पलाश का 5 साल पुराना रिश्ता
Who is Mary D'Costa: स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की शादी टूटने की वजह एक कथित वायरल चैट को माना जा रहा है। इस विवाद में मैरी डी'कोस्टा का नाम सबसे आगे आया है। सोशल मीडिया पर मैरी डी'कोस्टा का नाम काफी ज्यादा चर्चा में है। 23 नवंबर को होने वाली शादी कैंसिल हुई थी और अब पलाश-स्मृति दोनों ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकअप की घोषणा कर दी।
वायरल चैट पलाश और मैरी डी'कोस्टा की बताई गई है, इस लड़की के बारे में कम जानकारी उपलब्ध होने के बाद भी टॉपिक ऑफ़ डिस्कशन बन गई हैं। उनके और पलाश के बीच कथित रिश्ते को हवा मिल रही है और सोशल मीडिया पर अचानक उथल-पुथल मच गई।

कौन है Mary D'Costa
मैरी डी'कोस्टा का नाम इस पूरे विवाद में इसलिए सबसे ज़्यादा सुर्खियों में आया क्योंकि खबरों और सोशल मीडिया दावों के मुताबिक वह पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना की शादी के प्री-वेडिंग समारोहों की कोरियोग्राफर बताई जा रही थीं। इसी कथित जुड़ाव ने उन्हें अचानक इस पूरे मामले के केंद्र में ला खड़ा किया, जहां वायरल चैट और आरोपों के बीच उनका नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है।
इस लड़की के कारण ही तमाम दावों को हवा मिली है। नजदीकियों ने वफादारी के ऊपर भी सवाल खड़े कर दिये। सोशल मीडिया पर तो ऐसे दावे भी किये जा रहे हैं कि शादी से चार दिन पहले डांस अभ्यास के दौरान पलाश को एक लड़की को किस करते हुए देखा गया था। इसे लोगों ने कथित रिश्ता बता दिया।
Mary D'Costa बना रहस्यमयी नाम
इस पूरे विवाद में डी'कोस्टा को अहम किरदार माना जा रहा है। चैट लीक होने के पीछे उनको माना जा रहा है, या चैट करने वाली शख्स के साथ कोई रिश्ता बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पूरे विवाद में डी'कोस्टा एक रहस्यमयी नाम बन गया है। हालांकि बाद में खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखते हुए डी'कोस्टा ने सफाई देते हुए कहा कि वह कोरियोग्राफर लड़की मैं नहीं हूं।
लीक चैट को लेकर सच्चाई का दावा नहीं किया जा सकता है लेकिन इसमें डेट मई की दिखाई गई है। पलाश और उनके परिवार की तरफ से अभी तक इस वायरल चैट के बारे में कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications