Who Is Hrishikesh Hemant Kanitkar: कौन हैं ऋषिकेश कानिटकर? जिनके कंधों पर है India A की इंग्लैंड चुनौती
भारत ए (India A) की कमान इस बार एक ऐसे पूर्व खिलाड़ी को सौंपी गई है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने खेल और नेतृत्व से गहरी छाप छोड़ी है। ऋषिकेश हेमंत कानिटकर (Hrishikesh Kanitkar)- एक ऐसा नाम जो भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबा सफर तय नहीं कर पाया, लेकिन रणजी ट्रॉफी के इतिहास में उनकी उपलब्धियां उन्हें दिग्गजों की कतार में लाकर खड़ा करती हैं।
अब कानिटकर को इंग्लैंड दौरे पर जा रही India A टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है, जहां उनका अनुभव टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।

कौन हैं ऋषिकेश कानिटकर?
ऋषिकेश कानिटकर का जन्म 14 नवंबर 1974 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था। वे पूर्व क्रिकेटर हेमंत कानिटकर के बेटे हैं, जिन्होंने खुद भी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।
ऋषिकेश एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए कुछ टेस्ट और वनडे मुकाबले खेले, लेकिन उनका असली जलवा घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला है।
2015 में रिटायरमेंट लेने तक रणजी ट्रॉफी में 8000 से ज्यादा रन बनाने वाले वे सिर्फ तीन बल्लेबाजों में से एक थे। वे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के एलीट और प्लेट, दोनों लीग टाइटल जीते। क्रिकेट छोड़ने के बाद वे कोचिंग के फील्ड में भी उतने ही प्रभावी साबित हुए हैं।
कोचिंग स्टाफ में और कौन हैं?
BCCI ने इस दौरे के लिए पूरी कोचिंग टीम का ऐलान कर दिया है:
- ऋषिकेश कानिटकर- हेड कोच
- सुभदीप घोष (असम)- फील्डिंग कोच
- ट्रॉय कूली- बॉलिंग कोच
अक्सर ये जिम्मेदारी NCA हेड वीवीएस लक्ष्मण निभाते थे, लेकिन इस बार BCCI ने कानिटकर को मौका देकर भविष्य की तैयारी का संकेत दिया है।
India A की इंग्लैंड टूर डिटेल्स
इंडिया A की 18 सदस्यीय टीम 25 और 26 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। पहला चार दिवसीय मैच 30 मई से कैंटरबरी में होगा। दूसरा मैच 6 जून से नॉर्थहैम्पटन खेला जाएगा। इसके बाद 13-16 जून तक इंडिया A और सीनियर टीम के बीच एक प्रैक्टिस मैच होगा।
India A की टीम में कौन-कौन हैं?
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।












Click it and Unblock the Notifications