Hardik Pandya-Natasa Stankovic: कौन हैं नताशा? कहां हुई थी हार्दिक पांड्या से आंखें चार?
एक इंटरव्यू के दौरान पांड्या ने बताया था कि उनकी और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी और नताशा ने उन्हें पहचाना नहीं था।

Who is Hardik Pandya's Wife Natasa Stankovic: एक बार फिर से टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी लवलाइफ की वजह से चर्चा में हैं, दरअसल पांड्या दोबारा अपनी ही पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी करने जा रहे हैं, वो भी बड़े ही धूम-धाम से। मालूम हो कि 14 फरवरी को दोनों मियां -बीवी शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर में परंपरागत रूप से ब्याह रचाने जा रहे हैं, हालांकि इस बारे में पांड्या और उनके घरवालों की ओर से कुछ कहा नहीं गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फैमिली उदयपुर पहुंच चुकी है और शादी की रस्में शुरू भी हो गई हैं।

तीन साल पहले कोर्ट मैरिज हुई थी
आपको बता दें कि पांड्या और नताशा ने तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और इस कपल को शादी से एक बेटा भी है। जिसकी तस्वीरें अक्सर पांड्या शेयर भी करते रहते हैं। इस शादी की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर से नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं। लोग उनके बारे में सर्च कर रहे हैं।

नताशा एक मॉडल और डांसर हैं
तो आपको बता दें कि नताशा स्टेनकोविक की पहचान केवल लोकप्रिय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी के रूप में नहीं है बल्कि नताशा खुद एक ग्लैमर जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वाला नताशा एक मॉडल और डांसर हैं, उनकी पूरी पढ़ाई-लिखाई सार्बिया में ही हुई है , वो एक शानदार बैले डांसर हैं और कई हिंदी फिल्मों में आयटम डांस भी कर चुकी हैं।

'डीजे वाले बाबू' से मिली थी लोकप्रियता
उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' के आयटम नंबर 'हमरी अटरिया 'से पहचान मिली थी। इसके बाद वो 'बिग बॉस सीजन-8' का हिस्सा बनीं और वो इसके जरिए घर-घर मेें लोकप्रिय हो गई थीं लेकिन मशहूर रैपर बादशाह के रैप गीत 'डीजे वाले बाबू' के बाद वह रातों-रात युवाओं में बीच लोकप्रिय हो गईं और इसके बाद उन्होंने फिल्म 'डैडी' और 'फुकरे रिटर्न्स' में भी आयटम नंबर किया था।

नाइट क्लब में हुई थी पहली मुलाकात
एक इंटरव्यू के दौराना पांड्य ने बताया था कि 'उनकी और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी और नताशा ने उन्हें पहचाना नहीं था। उसे आइडिया ही नहीं था कि वो किसी क्रिकेटर से बात कर रही हैं, उसके लिए मैं कैप लगाए और चेन पहनें एक विचित्र सा लड़का था।'
शादी के 7 महीने के बाद हुआ बेटे का जन्म
'मुझे वो पहली ही नजर में भा गई और फिर हम में दोस्ती हुई और फिर हमने डेट करना शुरू कर दिया।' आपको बता दें कि इस कपल को शादी के 7 महीने के बाद ही बेटा हुआ था, जिसका नाम अगस्तया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications