Who is Haider Ali: वर्ल्ड कप में भारत के सामने उतरा था ये पाकिस्तानी स्टार, रेप केस में गिरफ्तारी से मचा बवाल
Who is Haider Ali: पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर हैदर अली इन दिनों गंभीर विवाद में फंसे हुए हैं। इंग्लैंड दौरे के दौरान उन पर रेप के आरोप लगे हैं। यह मामला 23 जुलाई को मैनचेस्टर के एक ठिकाने पर घटित हुआ था, जब पाकिस्तान A टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रेप केस में हैदर अली का नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
हैदर अली को किया गया सस्पेंड (Who is Haider Ali)
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी हैदर अली को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि हमें ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस द्वारा एक आपराधिक जांच की जानकारी दी गई है, जो हैदर अली से जुड़ी है। यह मामला पाकिस्तान शाहीन्स के इंग्लैंड दौरे के दौरान हुई एक घटना से संबंधित है।

आखिर हैदर अली हैं कौन?
हैदर अली सिर्फ 24 साल के हैं और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उभरते सितारे माने जाते हैं। उन्होंने सितंबर 2019 में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद 1 सितंबर 2020 को उन्होंने पाकिस्तान की सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। हैदर अली का जन्म 2 अक्टूबर, 2000 को पाकिस्तान के पंजाब में हुआ था। 23 अक्टूबर, 2022 को हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले में भी हैदर अली नजर आए थे।
रोहित शर्मा को बताया था अपना रोल मॉडल
हैदर अली ने रोहित शर्मा को अपना रोल मॉडल बताया था। साल 2019 में उन्हें पेशावर जाल्मी ने PSL में चुना। 2020 में उन्होंने PSL में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। साल 2021 में वह इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में चुने गए थे, लेकिन बायो-बबल तोड़ने के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया। बाद में उन्हें पाकिस्तान शाहीन्स का उप-कप्तान भी बनाया गया।
साल 2022 में हैदर को एशिया कप के लिए पाक टीम में जगह मिली। अब तक वह पाकिस्तान के लिए 2 वनडे और 35 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने सभी तीन 50 ओवर के मुकाबले और दो तीन-दिवसीय मैच खेले थे।












Click it and Unblock the Notifications