कौन है यह गुड्डू? जिस पर युसूफ पठान ने बरसाया प्यार, चुनाव में सपोर्ट के लिए दिया ऐसा रिएक्शन
Yusuf Pathan: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युसूफ पठान उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जो लोकसभा चुनाव जीतकर संसद तक का सफर तय करने में सफल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ते हुए पठान ने जीत दर्ज कर ली।
पठान के सामने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी खड़े थे। उनको पठान ने पराजित कर दिया। अधीर रंजन चौधरी यहाँ से सिटिंग एमपी थे। ममता बनर्जी ने अधीर रंजन की जमीन खिसकाने के लिए ही यहाँ युसूफ पठान को गुजरात से लाकर चुनाव लड़ा दिया।

जीत दर्ज करने के बाद युसूफ पठान को उनके भाई और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान ने बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने यह भी कहा कि आप देश के नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कार्य करेंगे।
अब युसूफ पठान ने की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी गई है। युसूफ ने लिखा कि गुड्डू आपके बिना शर्त प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हमने जीवन में कई ऐतिहासिक क्षण एक साथ देखे हैं और उनमें से यह भी एक है। पठान ने दिल वाला इमोजी भी दिया।
यह गुड्डू कोई और नहीं बल्कि इरफ़ान पठान ही हैं। युसूफ पठान से वह छोटे हैं और इस वजह से उनको गुड्डू से संबोधित किया गया है। दोनों भाइयों में काफी प्यार देखने को मिलता है। कई बार सोशल मीडिया पर इन दोनों के फोटो देखने को मिल जाते हैं। दोनों के बीच मस्ती-मजाक भी चलता है।
युसूफ पठान ने क्रिकेट में धमाका करने के बाद अब सियासी पारी में भी धमाका किया है। डेब्यू इलेक्शन में ही उनको जीत मिली है। ममता बनर्जी ने रणनीति के तहत युसूफ पठान को मैदान में उतारा था। हर हाल में अधीर रंजन चौधरी को पराजित करने के उद्देश्य से युसूफ पठान कोए बहरामपुर सीट पर लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications