World Cup 2023: विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन है सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हरभजन और शोएब अख्तर ने दिए जवाब

ICC World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई और आईसीसी द्वारा शेड्यूल जारी करने के बाद ये उत्साह और बढ़ गया है, इस टूर्नामेंट के नजदीक आते ही विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना भी होने लगी है। इस रेस में अब दोनों देशों के पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हो गए हैं।

ताजा उदाहरण भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का है। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, 'विराट कोहली ने खुद को एक महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है, जबकि बाबर आजम को अभी भी बहुत कुछ करना है, हालांकि, वह एक दिन वहां पहुंचेंगे, क्योंकि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में बहुत अच्छे हैं, लेकिन शायद टी20 उनके लिए उपयुक्त नहीं है।'

Babar Azam and Virat Kohli

वीडियो में मौजूद अख्तर ने भी हरभजन की भावनाओं को दोहराया और कहा कि आखिरकार वह अब तक के सबसे महान बल्लेबाज बनेंगे। उन्होंने बाबर की बल्लेबाजी की भी आलोचना की। अख्तर ने कहा कि, 'विराट कोहली महानतम हैं और बाबर आजम अब तक के सबसे महान बल्लेबाज बनने की तैयारी में हैं। वह टी20 में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को भिड़ंत होगी। भारत बनाम पाकिस्तान का कोई भी मैच फैंस के लिए बेहत खास होता है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में दबाव हमेशा बना रहता है, हाल के एकदिवसीय विश्व कप के इतिहास पर नजर डालें तो भारत मजबूत स्थिति में रहा है। टीम इंडिया ने पिछले तीन संस्करणों में से प्रत्येक में अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया है, लेकिन बाबर आजम की टीम इस बार पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+