कौन हैं अंशुल कम्बोज? जिन्होंने एक पारी में सभी 10 खिलाड़ी आउट कर रचा नया इतिहास

भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस समय एक ही नाम गूँज रहा है और वह है अंशुल कम्बोज। अंशुल ने रणजी ट्रॉफी मैच में कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे बहुत ज्यादा लोग नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपनी धाकड़ा गेंदबाजी के दम पर विपक्षी टीम को अकेले पस्त कर दिया।

हरियाणा से आने वाले अंशुल ने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम कर इतिहास रच दिया। वह तेज गेंदबाजी करते हैं। खास बात तो यह है कि अंशुल इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले महज तीसरे क्रिकेटर ही हैं। रणजी में उनसे पहले दो गेंदबाज ही यह कारनामा कर पाए थे।

anshil kamboj

सबसे पहले बंगाल के प्रेमांगशु चटर्जी ने यह कारनामा किया था। उन्होंने साल 1956 में असम के खिलाफ खेलते हुए सभी दस विकेट अपने नाम किये थे। इसके बाद राजस्थान के प्रदीप सुन्दरम ने भी दस विकेट झटकने का कारनामा किया। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 1985 में यह काम किया था और अब इस लिस्ट में अंशुल कम्बोज आ गये हैं। उन्होंने 49 रन देकर केरल के सभी दस खिलाड़ी आउट किये।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस विकेट लेने के मामले में अंशुल कम्बोज छठे खिलाड़ी बन गए हैं।उनके अलावा अनिल कुंबले, शुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती ने भी यह कारनामा किया है लेकिन उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट के अन्य इवेंट्स में ऐसा किया था। अंशुल ने रणजी में यह आंकड़ा प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि अंशुल हरियाणा के करनाल से ताल्लुक रखते हैं और पिछले सीजन चर्चा में आए थे। उस दौरान उन्होंने कुल 10 मैच खेलकर 17 विकेट अपने नाम किये थे। उन्होंने हरियाणा को विजय हजारे ट्रॉफी जीतने में भी मदद की थी। आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए दरवाजा खटखटा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी होगी और निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+