IPL Auction 2025: कौन है यह धांसू खिलाड़ी जिसने 11 साल की उम्र में छोड़ा घर, आज KKR ने लुटाए करोड़ों रुपये
IPL Auction 2025: आईपीएल नीलामी में अनकैप्ड सेगमेंट में कुछ प्लेयर्स के ऊपर अच्छी बोली लगी। कैप्ड प्लेयर्स में ऋषभ पंत सबसे महंगे रहे और उनको 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीद लिया। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं।
श्रेयस अय्यर के ऊपर भी 26 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगी। वेंकटेश अय्यर ने भी चौंका दिया। उनके ऊपर 23 करोड़ 75 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इन सबके बीच एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी बेस प्राइस 30 लाख थी और बोली 3 करोड़ तक लग गई।

3 करोड़ में बिकने वाला यह खिलाड़ी केकेआर की टीम में शामिल किया गया है, नाम अंगकृष रघुवंशी है। वह अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से केकेआर ने अन्य टीमों के साथ बिड वॉर में हिस्सा लिया। वह पहले भी केकेआर का हिस्सा रहे हैं लेकिन कम ही लोग उनको जानते होंगे।
दिल्ली में जन्मे अंगकृष ने 11 साल की उम्र में अपना घर छोड़ दिया था और मुंबई चले गए थे। उनका सपना खिलाड़ी बनना ही था। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर ने उनको ट्रेनिंग दी। इसके बाद वह मीनू मांकड़ ट्रॉफी और अन्य घरेलू लीग्स में धांसू प्रदर्शन किया। वह अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक भी जड़ने में सफल रहे हैं।
रघुवंशी के माता-पिटा भी प्लेयर्स रहे हैं। हालांकि ये क्रिकेटर नहीं बल्कि टेनिस और बास्केटबॉल प्लेयर्स थे। उनके पिता अवनीश टेनिस खेले हैं। माँ मलिका भी बास्केटबॉल प्लेयर हैं। परिवार में खेल का माहौल होने के कारण ही वह खेलों की दुनिया में आए।
30 लाख बेस प्राइस से 3 लाख तक पहुंचना बड़ी बात है और उनके अंदर वह क्षमता है, इस वजह से केकेआर ने रघुवंशी को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला लिया। पिछले सीजन केकेआर के लिए खेलते हुए वह खास नहीं कर पाए थे लेकिन एक बार फिर से उनके ऊपर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications