T20 World Cup: कौन है 21 वर्षीय तंजिम हसन जो बरपा रहा गेंदबाजी से कहर, भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

T20 World Cup: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ चरण में अपनी जगह बना ली है। बांग्लादेश को इस चरण में ग्रुप 1 में रखा गया है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को भी शामिल किया गया है। सभी टीमें इसमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है।

सुपर आठ में टॉप पर रहने वाली चार टीमों को सेमीफाइनल में जाने का मौका मिलेगा। दोनों ग्रुप से 2-2 टीमों को अगले चरण में मौका मिलेगा। इस बीच बांग्लादेश के एक ऐसे खिलाड़ी की चर्चा जोरों पर है, जो अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों के नाक में दम कर रहा है।

tanzim hasan

यहाँ बात हो रही है। तंजिम हसन की, जो अपनी गेंदबाजी के कारण सुर्ख़ियों में है। तंजीद हसन साकिब ने लीग चरण के मैचों में अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया है। सुपर आठ में भी उनका जलवा देखने को मिल सकता है। भारत सहित अन्य सभी टीमों को इस गेंदबाज से सावधान रहना होगा।

खास बात तो यह है कि तंजीद की उम्र फ़िलहाल महज 21 वर्ष है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा समय भी नहीं बिताया है। इस टी20 वर्ल्ड कप में तंजिम हसन ने 4 मैचों में कुल 9 विकेट अपने नाम किये हैं। नेपाल के खिलाफ मैच में उन्होंने 21 गेंद डॉट डालकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। अपने 4 ओवरों में वह 2 मेडन डालकर 7 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे।

सफेद गेंद क्रिकेट में वह बांग्लादेश के लिए दोनों फॉर्मेट में खेले हैं। टेस्ट में उनको फ़िलहाल मौका नहीं मिला है। मीडियम पेस गेंदबाज नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनता है। उन्होंने वनडे में अब तक कुल 7 मुकाबले खेलकर 12 विकेट झटके हैं।

टी20 में तंजिम ने अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके नाम 13 विकेट है और 9 विकेट पिछले चार मैचों में ही आए हैं। सुपर आठ में उनको हल्के में लेने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। भारतीय टीम को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। सुपर आठ में भारत और बांग्लादेश का मैच होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+