Rohit Sharma vs Nazmul Hossain: ODI में किसके आंकड़े हैं होश उड़ाने वाले! IND vs BAN मैच से पहले देखें रिकॉर्ड

Champion Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच 19 फरवरी से खेला जाएगा, लेकिन भारतीय फैंस को अगले दिन यानी 20 फरवरी को दुबई में होने वाले भारत बनाम बाग्लादेश (IND vs BAN) के हाई वोल्टेज एक्शन का इंतजार है।

आगमी टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। आइए दोनों कप्तान के वनडे इंटरनेशन के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

Rohit Sharma and Najmul Hossain Shanto

नजमुल हुसैन शांतो का वनडे करियर
नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) बांग्लादेश क्रिकेट टीम (BAN) के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। साल 2025 तक उन्होंने 47 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.60 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,488 रन बनाए हैं।

वनडे में नजमुल हुसैन शांतो का हाईएस्ट स्कोर
शातों का प्रति मैच 34.60 का औसत रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 79.95 का रहा है। वनडे करियर में नजमुल हुसैन शांतो का हाईएस्ट स्कोर 122 रन है, जोकि 13 मार्च, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने बनाए थे। इस फॉर्मेट में शांतो के नाम 158 चौके और 15 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा का वनडे करियर
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने भारत के लिए 265 वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10,866 रन बनाए हैं और प्रति मैच 49.16 रन का औसत बनाया है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 1,012 चौके और 331 छक्के भी लगाए हैं।

वनडे में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर
रोहित शर्मा ने अपना पहला वनडे अर्धशतक नवंबर 2007 में बनाया था। उन्होंने अपना पहला वनडे दोहरा शतक 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। उन्होंने अपना दूसरा वनडे दोहरा शतक (264) 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था, जो कि वनडे में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा और नजमुल हुसैन शांतो के वनडे रिकॉर्ड पर नजर डालने के बाद हम बिना किसी हिचक के कह सकते हैं कि रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में आज भी शानदार है और शांतो से काफी आगे हैं। हालांकि, शातों अभी युवा खिलाड़ी हैं और आगे एक शानदार करियर उनका इंतजार कर रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों में से कौन-सा कप्तान अपने बल्ले से कमाल करता है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे फॉर्मेट में अब तक 41 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से 32 मुकाबलों में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि 8 मैचों में बांग्लादेश की टीम विजयी रही है। इसके अलावा, एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है।

वनडे फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के बीच आमने-सामने का रिकॉर्ड पिछले कुछ वर्षों में भारत के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। बांग्लादेश के प्रयासों के बावजूद, भारत ने लगातार अपने वनडे मुकाबलों में बढ़त बनाए रखी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद, शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा। अपडेट: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बुमराह की जगह हर्षित राणा होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+