'बेटी की शादी किसी हिन्दू से करवाना,' हसीन जहां को किसने और क्यों दी ऐसी सलाह

Hasin Jahan: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती रहती हैं और लोगों से ट्रोल भी होती रहती हैं। हसीन जहां अपनी बेटी के साथ रहती हैं और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।

अपने अलग-अलग फोटो और वीडियो के कारण चर्चा में रहने वाली हसीन जहां कई बार विवादित चीजें शेयर कर ट्रोल होती हैं लेकिन इन सबके बावजूद उनके ऊपर असर कम ही हुआ है। हाल ही में उनके कुछ इसी तरह के वीडियो सामने आए हैं।

hasin jahan

हसीन जहां ने शमी के साथ दूसरी शादी की थी। पहले वाले पति को तलाक देने के बाद वह आई थीं। इसके बाद शमी के साथ भी उनकी नहीं बनीं। अब वह शमी को नियमित रूप से निशाना बनाती रहती हैं। इस बीच खुद एक ऐसी पोस्ट के कारण सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, जिसके बारे में सभी को जानना चाहिए।

सरस्वती पूजा के मौके पर हसीन जहां ने कुछ फोटो और वीडियो पोस्ट किये हैं। इस बार उनकी बेटी भी साथ में दिखाई दी हैं। यूजर्स ने बेटी के साथ इस तरह की हरकतें करने के लिए उनको ट्रोल किया है। कई लोगों ने उनकी बेटी की शादी को लेकर भी सलाह देना शुरू कर दिया है।

Hasin Jahan को क्या कहा गया?

यहाँ हिन्दू-मुस्लिम वाले कमेंट्स भी यूजर्स ने किये हैं। उनमें से ही एक यूजर ने ऐसा कमेन्ट किया, जिसके बारे में किसी ने कल्पना नहीं की होगी। इस यूजर ने कहा कि आप अपनी बेटी की शादी किसी हिन्दू लड़के के साथ कर देना। कई लोगों ने एक बार फिर शमी के नाम से हसीन जहां को टारगेट किया और कहा कि आपको छोड़ देने का निर्णय सही था।

Hasin Jahan ने बेटी को भेजा था शमी से मिलने

कुछ महीनों पहले ही मोहम्मद शमी और उनकी बेटी की मुलाक़ात हुई थी। शमी और उनकी बेटी के बीच काफी प्यार देखने को मिला। उन्होंने अपनी बेटी को शोपिंग मॉल में ले जाकर शोपिंग भी कराई और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया।

शमी के ऊपर चल रहा है केस

हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के ऊपर घरेलू हिंसा जैसे संगीन आरोप जड़े थे। इसके बाद उन पर केस भी दर्ज किया गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है और इसके ऊपर फ़िलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। शमी की तरफ से हसीन जहां को मासिक गुजारा भत्ता दिया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+