शार्दुल-जडेजा में से किसे चुनेगी टीम? संजय बांगड़ ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने मंगलवार को स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर लेकर बयान दिया है। टी20आई टीम में इन दोनों खिलाड़ियों में से आखिर में किसे चुना जाएगा, इसको लेकर बांगर भी चिंता में हैं। दोनों को एकसाथ टीम में उतरना मुश्किल दिखता है। शार्दुल को श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज से आराम मिला, जो 24 फरवरी से शुरू होगी। वहीं साउथ अफ्रीका सीरीज और विंडीज के खिलाफ घरेलू मुकाबले से बाहर होने के बाद, जडेजा चोट से उबरने के बाद भारतीय सीमित ओवरों के सेट-अप में लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें- सीनियर भारतीय खिलाड़ी की इच्छा, अजीत आगरकर बनें वर्ल्ड कप 2023 तक गेंदबाजी कोच

दोनों के बीच टॉस होने वाला है

दोनों के बीच टॉस होने वाला है

स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान पर अपने विचार साझा करते हुए बांगर ने महसूस किया कि भारतीय टीम प्रबंधन को टी20आई सेट-अप में एक ऑलराउंडर की स्थिति के लिए जडेजा और शार्दुल ठाकुर के बीच टॉस का सामना करना पड़ेगा। पूर्व क्रिकेटर ने जडेजा की हरफनमौला क्षमताओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "जितना अधिक मैं इसके बारे में सोचता हूं, उतना ही ऐसा लगता है कि यह शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा के बीच टॉस होने वाला है। यह एक कारण हो सकता है कि शार्दुल ठाकुर को आराम दिया गया है क्योंकि जडेजा पूरी तरह से फिट हो गए हैं।"

जडेजा उस जगह के हकदार हैं

जडेजा उस जगह के हकदार हैं

उन्होंने आगे कहा, "वे दो खिलाड़ी पिछले एक-एक साल में भारत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका सराहनीय तरीके से निभा रहे हैं। रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी पिछले कुछ वर्षों से बढ़ रही है और वह बाएं हाथ का बल्लेबाज हो सकता है। दाएं-बाएं संयोजन को निचले क्रम में भी जोड़ी बन सकती है, जिसकी टीम तलाश कर रही है। मैं कहूंगा कि जडेजा सीधे तौर पर उस जगह के हकदार हैं जिसे शार्दुल ने खाली किया है।"

अहम रोल लाता है

अहम रोल लाता है

ठाकुर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया गया है जिसमें मार्च में दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी शामिल है। यह देखना बाकी है कि क्या जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। बांगर ने कहा, "वह एक खास क्रिकेटर होने के मामले में टीम के लिए बहुत अहम रोल लाता है और अधिकांश टी20 टीमें ऐसे खिलाड़ी रखना चाहेंगी जो बहु-कुशल हों, जो बल्ले और गेंद से योगदान दे सकें। मैदान में भी। मेरा मानना ​​है कि रवींद्र जडेजा से बेहतर कोई क्रिकेटर नहीं है जो इन चीजों में फिट बैठ सके।" उन्होंने कहा, ''जडेजा निश्चित तौर पर गेंदबाजी के दौरान हमेशा से ही टीम के लिए बीच के ओवरों में अच्‍छी भूमिका निभाते हैं। उन्हें कभी-कभी शुरुआती छह ओवरों के दौरान भी गेंदबाजी के लिए कहा गया है। उन्‍होंने ये भूमिका भी अच्‍छे से निभाई है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+