Where to Watch India Vs New Zealand: कहां देखें इंडिया Vs न्यूलीलैंड का धमाकेदार मुकाबला
Where to watch India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अंतिम ग्रुप मैच आज, 2 मार्च 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 3 बजे से रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया के स्टार क्रिक्रेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए काफी खास है। क्योंकि यह विराट कोहली का 300वां वनडे मैच है। हालांकि वो कुछ कमाल नहीं कर पाए और 11 रन पर आउट हो गए।
इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जा रहा है। आप इसे स्टार स्पोर्ट्स HD 1 और स्टार स्पोर्ट्स HD 2 पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल यूजर इस धमाकेदार मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देख सकते हैं।

India vs New Zealand: मोबाइल और ऑनलाइन लाइव मैच स्ट्रीमिंग
मोबाइल यूजर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां अंग्रेजी, हिंदी, भोजपुरी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, कन्नड़ और हरियाणवी सहित कई भाषाओं में कमेंट्री उपलब्ध है। ध्यान दें कि लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद लेने के लिए आपके पास JioHotstar का सक्रिय सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। कई टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज पैक के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी देती हैं, जिसे आप चेक सकते हैं।
India vs New Zealand: मैट हेनरी ने तोड़ा गिल का दिल, रोहित के बाद कोहली को फिलिप्स के धांसू कैच ने लौटाया
India vs New Zealand: फ्री में कैसे देखें
कुछ टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को स्पेशल रिचार्ज पैक के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर करती हैं। यदि आपके पास ऐसा पैक है, तो आप बिना एक्स्ट्रा चार्ज के इस मैच का आनंद ले सकते है। इस तरह से आप अपने सुविधानुसार टीवी या मोबाइल पर इस खास मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications