IND vs NZ: मैट हेनरी ने तोड़ा गिल का दिल, रोहित के बाद कोहली को फिलिप्स के धांसू कैच ने लौटाया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। भारतीय टीम को आते हे एक बड़ा झटका लगा। कीवी टीम ने नई गेंद के साथ धमाकेदार अंदाज में शुरुआत करते हुए टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
दोनों भारतीय ओपनरों को कीवी गेंदबाजों ने आउट करते हुए मैदान के बाहर भेज दिया। गिल इस इवेंट में अब तक अच्छा खेल रहे थे लेकिन यहाँ मामला खराब हो गया। कह सकते हैं कि गिल का दिल टूट गया और इसे तोड़ने वाले का नाम मैट हेनरी है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम के गेंदबाजों ने धमाल मचा दिया। भारतीय टीम को गिल के रूप में पहला झटका लगा। वह पगबाधा आउट होकर चलते बने। वह 2 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इसके बाद रोहित शर्मा भी नहीं टिके। रोहित शर्मा जेमिसनकी एक छोटी गेंद पर आउट हो गए। वह पुल करते हुए विल यंग द्वारा पकड़े गए।
विराट कोहली अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे लेकिन उनको ग्लेन फिलिप्स के धांसू कैच ने वापस पवेलियन भेज दिया। कोहली के को जोरदार शॉट को हवा में गोता लगाते हुए फिलिप्स ने एक हाथ से पकड़ा। ऐसा ही कैच उन्होंने मोहम्मद रिजवान का लिया था, उसमें भी कुछ ऐसा ही हुआ था। कोहली 11 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
टॉस कीवी कप्तान ने जीता था और टीम इंडिया को बैटिंग करने के लिए बुलाया, भारतीय टीम में एक बदलाव भी देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि इस मैच में हर्षित राणा की जगह वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया है। हर्षित को आराम देने का फैसला लिया गया।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने ही इस इवेंट में अपने पिछले दो मैचों में जीत दर्ज की थी, इस मैच के बाद सेमीफाइनल खेलने वाली टीमों का निर्धारण हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications