Vijay Hazare Trophy में रोहित-कोहली कब खेलेंगे अगला मैच? क्या फैंस उठा पाएंगे लाइव का मजा!
Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli and Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में घरेलू क्रिकेट में वापसी की है। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मौजूदा सीजन में इन दोनों दिग्गजों ने जिस तरह से अपनी पारी की शुरुआत की है, उसने साबित कर दिया है कि अनुभव और क्लास का कोई विकल्प नहीं होता। इन दोनों की बल्लेबाजी देख फैंस का जोश भी हाई है।
15 साल बाद दिल्ली के लिए खेलते नजर आए कोहली (Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli and Rohit Sharma)
करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की जर्सी में नजर आए विराट कोहली ने बेंगलुरु के मैदान पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं। 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली को जीत के लिए 299 रनों का लक्ष्य मिला था। विराट ने अपनी चिर-परिचित 'चेज मास्टर' वाली छवि को बरकरार रखते हुए 101 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

लिस्ट-ए क्रिकेट में पूरे किए 16,000 रन
इसी मैच के दौरान विराट ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले वे दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता। दूसरी तरफ, मुंबई के लिए खेल रहे रोहित शर्मा ने भी अपने बल्ले से आग उगल दी।
रोहित ने महज 94 गेंदों में जड़े 155 रन
सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने महज 94 गेंदों में 155 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी में 18 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। रोहित की इस आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने 237 रनों का लक्ष्य केवल 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। टी-20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बावदूद रोहित शर्मा की बल्लेबाजी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिला है।
अब कब खेलेंगे अगला मैच
दिल्ली के लिए विराट कोहली अब अपना अगला मैच 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेलेंगे। यह मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। वहीं रोहित अपनी टीम मुंबई के लिए उत्तराखंड के खिलाफ 26 दिसंबर को मैदान पर उतरेंगे। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे खेला जाएगा।
क्या फैंस देख पाएंगे लाइव?
इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा, जिससे फैंस को स्कोर अपडेट्स पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाकर दिल्ली और मुंबई को ग्रुप में शीर्ष पर रखने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'रो-को' की यह जोड़ी दूसरे मैच में भी शतकों का सिलसिला जारी रख पाएगी?












Click it and Unblock the Notifications