एशिया कप के लिए कब होगी भारतीय टीम की घोषणा? नोट कर लीजिए डेट, टेस्ट टीम से ये खिलाड़ी होंगे शामिल

Indian Team: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेल चुकी है और अब सूर्यकुमार यादव की बारी है, जो सफेद गेंद क्रिकेट टीम को लीड करने वाले हैं। अगले महीने यूएई में एशिया कप खेला जाना है। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ रखा गया है।

सूर्या की टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी, यह देखने वाली बात होती। अब चीजों में बदलाव होगा लेकिन टेस्ट टीम के कई खिलाड़ी टी20 के लिए एशिया कप की टीम में शामिल होते हुए नज़र आ रहे हैं। चयनकर्ता एक मजबूत टीम यूएई भेजने वाले हैं।

indian team

कब होगी Indian Team की घोषणा

पीटीआई के अनुसार भारतीय टीम की घोषणा अगस्त के तीसरे सप्ताह में हो सकती है। इसका मतलब है कि अब ज्यादा लम्बा समय नहीं लगने वाला है। 16 अगस्त से लेकर 20 अगस्त के बीच टीम इंडिया की घोषणा कर दी जाएगी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने तो प्रारंभिक टीमों का ऐलान किया है, बाद में उसमें से ही मुख्य टीम चुनी जाएगी।

एशिया कप टी20 फॉर्मेट में है, तो यह देखना होगा कि हाल ही में इंग्लैंड से टेस्ट खेलने वाली टीम में से कितने नाम सूर्यकुमार यादव के साथ यूएई ट्रेवल करेंगे। इनमें दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, वे शुभमन गिल और साई सुदर्शन के हैं। दोनों ने आईपीएल में धमाल मचाया था। गिल ने तो टेस्ट में भी तहलका मचा दिया था। सुदर्शन आईपीएल के टॉप बल्लेबाज रहे हैं।

Indian Team में कौन होगा ओपनर

उधर तीसरा नाम यशस्वी जायसवाल का होना चाहिए, वह ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किये जा सकते हैं। उनके अलावा ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन उनकी फिटनेस देखनी होगी। अगर वह फिट नहीं होंगे, तो शायद ही जगह बन पाएगी।

सूर्यकुमार यादव ने हर्निया सर्जरी के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह बैटिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। एशिया कप में भारत का असली मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होना है। यह मैच 14 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होना प्रस्तावित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+