Rishabh Pant: कब दिखेंगे ऋषभ पन्त के धांसू शॉट? रिकी पोंटिंग ने बता दिया टाइम और टूर्नामेंट
Rishabh Pant: कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पन्त लम्बे समय से खेल नहीं पाए हैं और मैदान से दूर रहे हैं। फैन्स को इंतजार है कि कब ऋषभ पन्त मैदान पर वापसी करेंगे और उनके बड़े शॉट देखने को मिलेंगे। वह दिन अब ज्यादा दूर नज़र नहीं आ रहा जब पन्त वापस मैदान पर होंगे।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पन्त की वापसी का संकेत दिया है। पिछले साल आईपीएल से बाहर रहने वाले पन्त ने इस बार मेगा टूर्नामेंट में वापस खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वह रिकवरी पर तेजी से काम कर रहे हैं।

पोटिंग ने कहा है कि पन्त को खेलने का पूरा भरोसा है। अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह किस क्षमता पर खेलेंगे। उनका मतलब यह था कि बल्लेबाज के तौर पर या बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलने को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में हम अपने पहले गेम से छह सप्ताह दूर हैं इसलिए यह पता नहीं है कि पन्त से हम कीपिंग करवा पाएंगे या नहीं।
पोंटिंग ने कहा कि अगर पन्त से आज ही पूछा जाए तो वह कहेंगे कि मैं सभी मैच खेल रहा हूं और कीपिंग भी कर रहा हूं। वह इसे पसंद करते हैं। फिंगर क्रॉस है। पोंटिंग ने कहा कि वह एक गतिशील खिलाड़ी और हमारे कप्तान हैं, उनको पिछले साल हमने मिस किया था।
पोंटिंग ने कहा कि उनके साथ हुई घटना काफी भयानक थी। वह भाग्यशाली हैं क्योंकि बच गए और फिर से खेलने का मौका भी मिल रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह मैदान पर लौटेंगे और फिर से खेलेंगे। अगर वह 14 में से 10 गेम भी खेल लेते हैं तो हमारे लिए यह बोनस होगा।
गौरतलब है कि पन्त अभी रिकवरी से गुजर रहे हैं। यह माना जा सकता है कि वह आईपीएल में शुरुआती दौर से बाहर होंगे। बाद में जब टूर्नामेंट आगे बढेगा, तो उनकी रिकवरी का टाइम भी बढ़ जाएगा। ऐसे में उनको वापसी करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications