क्रिकेट के लिए छोड़ी पढ़ाई, पिता ने कहा- अगर कुछ नहीं किया तो वापस मत आना, बेटे ने अफ्रीका के खिलाफ मचाई तबाही

भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने अफ्रीका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

Shabaz Ahmed debut for india: भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने अफ्रीका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अफ्रीकी अनुभवी टीम को मात देकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

शाहबाज अहमद को मिला खेलने का मौका

शाहबाज अहमद को मिला खेलने का मौका

इस सीरीज में भारत के लिए शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) ने डेब्यू किया। दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद दूसरे और तीसरे मैच में उन्हें टीम में शामिल किया गया। भारत के लिए शाहबाज अहमद के खेलने का सपना आखिरकार इस सीरीज में पूरा हुआ। दिल्ली में खेले गए अंतिम मुकाबले में शाहबाज अहमद ने सात ओवर में 32 रन देकर दो विकेट झटके। जबकि रांची में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी उन्हें एक सफलता हाथ लगी थी।

क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

शाहबाज अहमद के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का सफर कतई आसानन नहीं था। शाहबाज का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। लेकिन उनके पिता की इच्छा थी कि वह क्रिकेट को छोड़ अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ले। लेकिन शाहबाज ने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ पूरा फोकस क्रिकेट पर देना शुरू कर दिया। माता-पिता शाहबाज के इस फैसले से काफी खफा था।

पिता ने दे डाली थी घर वापस नहीं आने की चेतावनी

पिता ने दे डाली थी घर वापस नहीं आने की चेतावनी

शाहबाज अहमद के पिता को जब अपने बेटे की पढ़ाई छोड़ने की खबर पता चली तो वह काफी गुस्सा हुए। पिता ने शाहबाज को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अब अपनी जिंदगी में कुछ बनकर आना, वर्ना घर वापस मत आना। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में शाहबाज के पिता ने खुद इस बात का खुलासा किया। शाहबाज के पिता की मानें तो वह पढ़ाई में काफी अच्छे थे, इसलिए घरवाले चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर ले।

आईपीएल में कोहली की टीम के लिए खेलते हैं शाहबाज

आईपीएल में कोहली की टीम के लिए खेलते हैं शाहबाज

इस साल आईपीएल ऑक्शन में शाहबाज अहमद के लिए हैदराबाद, कोलकाता और आरसीबी के बीच काफी लंबी समय तक बोली लगाई गई। शाहबाज को उनकी पुरानी टीम आरसीबी ने 8.50 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। साल 2020 में आईपीएल डेब्यू करने वाले शाहबाज अहमद ने काफी कम समय में अच्छा खासा नाम कमा लिया है। वह रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम के लिए भी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+