जब BCCI से शास्त्री को आई लगातार 7 मिस्ड काॅल, तुरंत बदल गई थी नाैकरी

Ravi Shastri

नई दिल्ली। पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में चार साल से अधिक समय तक काम किया। शास्त्री भले ही जॉन राइट या गैरी कर्स्टन की तरह भारतीय टीम को कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके लेकिन ऑस्ट्रेलिया (दो बार) और इंग्लैंड में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में मिली जीत उनके योगदान से मिली। 2017 और नवंबर 2021 के बीच शास्त्री के कार्यकाल के दौरान भारत को रेड-बॉल क्रिकेट में भी सफलता मिली। यह शास्त्री का टीम के मुख्य कोच के रूप में पहला कार्यकाल था, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के साथ टीम के डायरेक्टर के रूप में दो बार काम किया था। सबसे पहले 2007 में बांग्लादेश दौरे के दौरान और दूसरा 2014 में दो साल के लिए।

यह भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने चुनी ऑलटाइम IPL इलेवन, इस महान खिलाड़ी को बनाया कप्तान

2014 में टीम के डायरेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति की परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने कहा कि उन्हें 'कोई चेतावनी नहीं' मिली थी, बल्कि रिक्वेस्ट थी। शास्त्री ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा,, "मुझे कोई चेतावनी नहीं थी। मैं 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान ओवल में कमेंट्री कर रहा था और मुझे बीसीसीआई से 6-7 मिस्ड कॉल आए थे। मैं सोच रहा था कि सात कॉल? आखिर क्या हुआ है?' बीसीसीआई ने फिर मुझे कहा, ''हम चाहते हैं कि आप कल से किसी भी कीमत पर जिम्मेदारी संभालें।'' मैंने उनसे कहा कि मुझे अपने परिवार से बात करनी होगी, लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे इसे सुलझा लेंगे। और ऐसे ही मैं कमेंट्री बॉक्स से सीधे अंदर आ गया था। आप देखेंगे कि जब मैं तब वनडे सीरीज के दाैरान सेटअप में शामिल हुआ, तब भी मैं जींस और लोफर्स में था। फिर तुरंत मेरी नौकरी बदल गई।"

BCCI

शास्त्री ने दो साल टीम के डायरेक्टर के रूप में काम किया। फि पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को 2016 में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। फिर शास्त्री ने मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभाला और 2021 में टी20 विश्व कप तक अपना रोल निभाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+