IPL Throwback: स्टार्क से झगड़े में पोलार्ड ने मारने के लिए बल्ला फेंका, रोहित-कोहली सहित 4 को मिली थी सज़ा

IPL Throwback: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कहासुनी और बहस देखने को मिल जाती है। हालांकि यह मैदान पर एक अग्रेशन होता है, जो कई मौकों पर रणनीति के तहत किया जाता है। आईपीएल में भी कुछ मौकों पर ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनको फैन्स ने पसंद नहीं किया।

किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच हुई उस लड़ाई को कौन भूल सकता है जब पोलार्ड ने गेंदबाज को मारने के लिए अपना बल्ला फेंक डाला था। हालांकि यह बल्ला स्टार्क से दूर गिरा था और लगा नहीं था लेकिन पोलार्ड उस समय काफी गुस्से में थे।

pollard and starc

साल 2014 की बात है जब मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच खेला जा रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम से किरोन पोलार्ड बैटिंग कर रहे थे और मिचेल स्टार्क आरसीबी से गेंदबाजी कर रहे थे। कोहली टीम के कप्तान थे।

जब मुंबई की बल्लेबाजी का 17वां ओवर चल रहा था, उस समय स्टार्क ने बाउंसर डाली और पोलार्ड इसे खेलने में नाकाम रहे। इस पर स्टार्क ने उनको स्लेज किया। हालांकि इस समय पोलार्ड ने कुछ नहीं किया। अगली गेंद डालने के लिए स्टार्क दौड़ गए थे, इसके बाद पोलार्ड किसी परेशानी के चलते साइड में हट गए और गेंद के लिए तैयार नहीं थे।

मिचेल स्टार्क ने पोलार्ड को हटते हुए देख लिया था लेकिन जानबूझकर उनकी बॉडी की तरफ गेंद फेंक दी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और इस बार पोलार्ड ने भी आप खो दिया। पोलार्ड ने तेजी से रिएक्ट करते हुए स्टार्क को मारने के लिए अपना बल्ला फेंक दिया। हालांकि बल्ला स्टार्क से काफी दूर गिर गया लेकिन पोलार्ड ने अपनी मंशा जाहिर कर दी थी।

इस घटना को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और दोनों खिलाड़ियों के ऊपर कार्रवाई हुई। दोनों के ऊपर जुर्माना लगाया गया। पोलार्ड के ऊपर 75 फीसदी मैच फीस और स्टार्क के ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

इसी मैच में रोहित और कोहली के ऊपर भी जुर्माना लगाया गया था। कोहली और रोहित दोनों कप्तानों के ऊपर धीमे ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया था। मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी। आरसीबी को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+