ईशान किशन हुए चोटिल तो लोगों को याद आईं Rumored Girlfriend अदिति हुंडिया,क्यों?
नई दिल्ली, 27 फरवरी। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत के स्टार ओपनर ईशान किशन के सिर पर बाउंसर लग जाने की वजह से वो चोटिल हो गए थे। कुमारा की 147 KMPH की रफ्तार से फेंक गई बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर लगी थी, जिसके बाद उनका प्राइमरी ट्रीटमेंट किया गया था। हालांकि ईशान ने चोटिल होने के बाद भी अपनी बैटिंग जारी रखी और वो 15 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मैदान के बाद ईशान को सीधे कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ईशान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है
फिलहाल उनके सारे टेस्ट नार्मल हैं और कुछ देर एडमिट रहने के बाद ईशान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वो अभी भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और ऐसी खबर हैं कि उनकी हालत को देखते हुए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आराम दिए जाने की संभावना है।

लोगों को याद Rumored Girlfriend अदिति हुंडिया
जबसे ईशान के चोटिल होने की खबरें आई थीं, तब से उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी उन्हें लेकर परेशान थे लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अब लोगों ने चैन की सांस ली है। ईशान किशन सुबह से ही ट्रेडिंग में थे तो इस बीच उनकी Rumored Girlfriend अदिति हुंडिया भी चर्चा के घेरे में आ गईं। लोग उन्हें लेकर बातें करने लगें।

ईशान इन दिनों अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं?
आपको बता दें कि क्रिकेट से लेकर फैशन की दुनिया में ये बात जबरदस्त चर्चा में है कि ईशान इन दिनों अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन दोनों के बीच जिस तरह से संवाद सोशल मीडिया पर होता है उससे तो यही लगता है कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है। पिछले दिनों जब आईपीएल नीलामी में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था तो अदिति ने उनके लिए ट्वीट किया था।

अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल हैं
जो कि काफी चर्चित हुआ था। उस ट्वीट में अदिति ने लिखा था कि "गर्व", इसके अलावा उन्होंने ब्लू हार्ट भी पोस्ट किया था। फिलहाल आज एक बार फिर से अदिति चर्चा में आ गई हैं। लोग उनसे ही ईशान की तबीयत के बारे में पूछने लगे थे।
अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल हैं
मालूम हो कि अदिति हुंडिया एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और वे साल 2017 में मिस इंडिया कंटेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और बहुत सारे फैशन इंवेट में नजर आती हैं। उन्हें कई बार ईशान के साथ स्पॉट किया जा चुका है, इसी वजह से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications