T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब है? इस धांसू टीम से होगा आमना-सामना
T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून 2024 को टी20 विश्व कप 2024 का रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसे भारत ने 6 रन से जीत लिया। इस हाई-वोल्टेज एक्शन के बाद भारतीय फैंस अब टीम इंडिया के अगले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत
भारत ने 9 जून रविवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2024 टी20 विश्व कप के 19वें मैच में पाकिस्तान को छह रनों से हरा दिया। भारत-पाक मुकाबले पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 119 रनों पर ढेर कर दिया। हालांकि, भारत ने शानदार वापसी की और पाकिस्तान 113-7 पर सिमट गया।

टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां है?
पाकिस्तान को करीबी मुकाबले में हराने के बाद, मेन इन ब्लू अपने अगले टी20 विश्व कप मैच में सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका से भिड़ेगा। भारत बनाम यूएसए मुकाबला भी बुधवार, 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप ए का मैच स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: सिराज के थ्रो पर दर्द से रिजवान की निकल गई चीख, एक पल के लिए थम गईं थीं सांसें, देखें Video
शानदार फॉर्म में है अमेरिका की टीम
संयुक्त राज्य अमेरिका ने डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मैच में कनाडा पर सात विकेट की शानदार जीत के साथ अपने 2024 टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सह-मेजबानों ने डलास में अपने दूसरे मैच में सुपर ओवर में पाकिस्तान को हरा दिया।
भारत, बनाम अमेरिका टी20 विश्व कप मैच कैसे देखें?
भारत में आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सीधा प्रसारण विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भारत में प्रसारण के अधिकार हासिल किए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में मैचों का प्रसारण हो रहा है। इसके अलावा, डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications